झुंझुनू

IMD Alert: 48 घंटे के लिए इन 2 जिलों में आया येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अब राजस्थान में चलेगी शीतलहर

Cold-Wave Yellow Alert: राजस्थान में दिसंबर से फरवरी के बीच सामान्य से ज्यादा शीतलहर वाले दिन देखने को मिल सकते हैं। ऐसे मने हाड़ कंपाने वाली सर्दी जल्द ही शुरू होने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 2 जिलों के लिए कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
less than 1 minute read
Dec 02, 2025
coldwave alert
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। दिन में ठंडी हवाएं और रात को गिरता तापमान आमजन के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का असर दिखने लगा है, जिससे लोगों को सुबह-शाम ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कटली बहाव क्षेत्र और पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड का सीधा असर फल-सब्जियों की फसलों पर देखा जा रहा है। किसानों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। रबी फसलों में गेहूं को छोड़ अधिकतर फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराता है।

मौसम विभाग ने 2 जिलों में दी चेतावनी

इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी करते हुए झुंझुनूं और सिरोही जिलों में 3 और 4 दिसंबर को शीतलहर की घोषणा की है। यानी 48 घंटे तक दोनों जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इस बाद ज्यादा पड़ेगी शीतलहर

हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से 5 दिसंबर के बाद राजस्थान सहित उत्तर भारत में मौसम का स्वरूप बदल सकता है।
इस दौरान ठंडी हवाओं की रफ्तार और बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट संभव है। इस बार दिसंबर से फरवरी के बीच सामान्य से ज्यादा शीतलहर वाले दिन देखने को मिल सकते हैं।

Updated on:
02 Dec 2025 10:33 am
Published on:
02 Dec 2025 10:33 am