झुंझुनू

Nawalgarh: सिर्फ 3 जवानों के भरोसे चल रही ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से आमजन परेशान

Traffic Police Shortage: ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है और केवल तीन पुलिस जवानों के सहारे पूरे शहर का संचालन हो रहा है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
May 22, 2026
फोटो: पत्रिका

Nawalgarh Traffic Jam: झुंझुनूं के नवलगढ़ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। शहर में बढ़ते वाहनों और बाजारों में बढ़ती भीड़ के मुकाबले ट्रैफिक पुलिस के पास पर्याप्त जवान नहीं हैं। स्थिति यह है कि पूरे शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए केवल तीन ट्रैफिक जवान तैनात हैं। ऐसे में प्रमुख बाजारों और चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पोदार गेट, लक्ष्मी स्टोर चौराहा, नानसा गेट, पुलिस थाना मोड़, घूमचक्कर और शहीद स्मारक जैसे व्यस्त इलाकों में सुबह से शाम तक वाहनों का भारी दबाव रहता है।

इन स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण वाहन चालक मनमर्जी से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दिन में दर्जनों बार जाम लग जाता है। बाजारों में कई बार एंबुलेंस और कभी-कभी तो दुपहिया वाहनों व पैदल राहगीरों तक को निकलने में परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें

जयपुर-सीकर हाईवे पर चाय की थड़ी में घुसी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, मची अफरा-तफरी

प्रमुख चौराहों पर ट्रेफिक व्यवस्था के लिए कम से कम 10 पुलिस जवानो की आवश्यकता

नवलगढ़ शहर के मुख्य चौराहों व ज्यादा ट्रेफिक वाले स्थानों पर कम से कम 10 पुलिस जवानों की आवश्यकता है। जिससे शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारु यातायात व्यवस्था कायम रह सके। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि शहर की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बाजार क्षेत्र में सड़कों पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब वाहन खड़े रहने से हालात और बिगड़ रहे हैं।

खासकर दोपहर और शाम के समय पोदार गेट और लक्ष्मी स्टोर, नानसा गेट, घूमचक्कर क्षेत्र में लंबा जाम लगना आम बात बन गई है। वहीं स्कूल समय के दौरान भी हालात सबसे अधिक खराब रहते हैं। कई निजी स्कूलों की बसें और अभिभावकों के वाहन एक साथ सड़कों पर आने से मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालक गलत दिशा में वाहन निकालने लगते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

नवलगढ़ में ट्रेफिक व्यवस्था के लिए जवानों की कमी मेरे संज्ञान में है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। शीघ्र ही ट्रेफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए नवलगढ़ में जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
राधेश्याम सांखला, जिला यातायात प्रभारी झुंझुनूं

ये भी पढ़ें

Jodhpur: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत
Published on:
22 May 2026 02:25 pm
Also Read
View All