जॉब्स

अगर आपका भी Facebook अकाउंट है तो ऐसे कमा सकते हैं हर महीने 10000 रुपए

अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो फेसबुक अकाउंट होने का मतलब पैसों की लॉटरी लगना है।

2 min read
Jun 18, 2018
social media,Facebook,Management Mantra,jobs in hindi,business tips in hindi,success tips in hindi,
management mantra, success tips in hindi, success secrets in hindi, jobs in hindi, business tips in hindi, facebook, social media,

आज के इस डिजीटल युग में शायद ही कोई होगा जिसका फेसबुक अकाउंट न हो। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि करोड़ों में होगी जो यह नहीं जानते कि फेसबुक अकाउंट से भी जबरदस्त पैसा कमाया जा सकता है। जी हां, यह बिल्कुल सच है।

दरअसल फेसबुक अकाउंट बनाने का मतलब है खुद को दूसरे लोगों से ऑनलाइन जोड़ना यानि ऑनलाइन पब्लिक का हिस्सा बनना। जब भी फेसबुक पर कोई बड़ा इवेंट क्रिएट होता है या भूचाल आता है तो उसके पीछे इन्हीं छोटे-छोटे लोगों की ताकत होती है। यही ताकत उन्हें पैसा दिलाती है।

अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो फेसबुक अकाउंट होने का मतलब पैसों की लॉटरी लगना है, इस पर भी अगर आपके पास हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं या आपके अपने पर्सनल फेसबुक पेज पर दस हजार लाइक है तो यह पैसा कमाने की मशीन है। आपको कुछ भी नहीं करना है, बल्कि बड़ी कंपनियां, उनकी पीआर एजेंसी और दूसरी लोग खुद आपसे संपर्क करते हैं।

वो आपको ऑफर देते हैं कि आप अपनी फेसबुक आईडी से उनकी कोई पोस्ट या न्यूज शेयर करें, लाइक करें तथा कमेंट करें। बहुत बार वो खुद ही आपको लिंक भी प्रोवाइड करवाते हैं। इसके बदले में कितने यूजर उनकी पोस्ट पर आए, उस हिसाब से आपको पैसा दे दिया जाता है। अगर आपके शेयर करने से ही उनकी पोस्ट पर काफी कमेंट या लाइक आ गए तो आप तो एक ही पोस्ट के 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक मिल सकते हैं।

इस कला को ब्रॉंड एंडोर्समेंट कहते हैं, सरल शब्दों में सोशल मीडिया मार्केटिंग कहते हैं और आप फेसबुक सेलर बन कर एक मिनट के इस काम को करने के बदले महीने बड़े आराम से 5 से 10 हजार रुपए कमा सकते हैं।

Published on:
18 Jun 2018 03:56 pm