जॉब्स

Sarkari Naukri: पुलिस कॉन्सटेबल ड्राइवर के 1722 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: पुलिस में चालक सिपाही (कॉन्सटेबल ड्राइवर) के 1722 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in/ के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
2 min read
Dec 11, 2019
govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2019, Government Job 2019, Sarkari Naukri 2019, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2019, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2019, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs, upsc vacancy, Bihar police, BPSC
Govt Jobs in Hindi

Sarkari Naukri: बिहार पुलिस में चालक सिपाही (कॉन्सटेबल ड्राइवर) के 1722 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in/ के द्वारा आवेदन किया जा सकता है। आवेदन भरने की प्रक्रिया 30 नवंबर 2019 को आरंभ हो चुकी है तथा आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसम्बर है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित पूछे जाएंगे। मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पत्र होंगे।

जरूरी योग्यता
इच्छुक युवाओं के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही चालक सिपाही के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस विज्ञापन की तिथि से एक वर्ष पूर्व का होना चाहिए। यह नियुक्ति बिहार पुलिस, सैन्य पुलिस (बीएमपी) और पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए है।

यह होगा परीक्षा पैटर्न
चालक सिपाही के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह 100 अंकों की होगी। इसके बाद पद के मुकाबले पांच गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए होगा। इसे पास करने वालों को आखिर में वाहन चलाने की परीक्षा देनी होगी। वाहन चलाने में प्राप्त अंकों के आधार पर उनका चयन अंतिम रूप से चालक सिपाही के पद के लिए किया जाएगा।

विषयवार पदों की संख्या
बिहार पुलिस सिपाही चालक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20-25 वर्ष होनी चाहिए। 25 वर्ष से ज्यादा के अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकेंगे। आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in/ पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन के समय लॉगइन करके एजूकेशनल सहित सभी तरह की वांछित डिटेल्स भरें। फोटोग्राफ्स, साइन, जाति आदि अन्य जरूरी जानकारियां भी भरें और अंत में पेमेंट देकर प्रिंट लें।

Published on:
11 Dec 2019 06:11 pm