जोधपुर

Rajasthan: राजस्थान के इस शहर में मचा हड़कंप, एक साथ 333 पुलिसकर्मियों ने की छापेमारी, 132 को किया गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने रविवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 398 ठिकानों पर दबिश देकर 132 जनों को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट में भी कई मामले दर्ज किए गए।

2 min read
Feb 22, 2026
एआई तस्वीर

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और बदमाशों की धरपकड़ के लिए रविवार सुबह 333 पुलिसकर्मियों ने 398 जगह पर छापे मारकर 132 जनों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट की आठ एफआइआर दर्ज कर दस जनों को गिरफ्तार किया गया। दस हजार रुपए का एक ईनामी बदमाश भी पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

Road Accident: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, सिर के बल सड़क पर गिरी महिला, 5 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत

एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई की गई। डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल व डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के निर्देशन में 333 पुलिस अधिकारी और जवानों की 67 टीमें गठित की गईं। हर थाना क्षेत्र में बदमाशों के ठिकानें चिह्नित किए गए। तत्पश्चात अल-सुबह 398 जगहों पर एक साथ दबिश दी गई। बदमाशों के मकान व अन्य ठिकानों की सघन तलाशी ली गई।

इस दौरान 132 जनों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 67 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी व उदघाेषित व मफरूर बदमाश पकड़े गए हैं। 26 जनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर के घरों की तलाशी के दौरान सात जनों को गिरफ्तार किया गया। गैंग से जुड़े तीन जनों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न मामलों में फरार दस जनें गिरफ्तार किए गए। सूरसागर थाना पुलिस ने चाकू जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

निम्नलिखित जगहों से अवैध शराब जब्त

  • सूरसागर व देवनगर थाना पुलिस ने हथकड़ शराब जब्त कर एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
  • बोरानाडा थाना पुलिस ने शराब के 47 पव्वे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
  • कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने 55 पव्वे जब्त कर एक को गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट में निम्नलिखित कार्रवाई

  • बनाड़ थाना पुलिस ने 6.854 किलो डोडा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
  • डांगियावास थाना पुलिस ने 3.663 किलो डोडा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
  • मण्डोर थाना पुलिस ने एक आरोपी से दो सौ ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।
  • माता का थान थाना पुलिस ने 129 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया।
  • भगत की कोठी थाना पुलिस ने 296 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा।
  • झंवर थाना पुलिस ने 970 ग्राम डोडा पोस्त व बाइक जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
  • विवेक विहार थाना पुलिस ने अफीम का 21 ग्राम दूध, 55 हजार रुपए एक मोपेड जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया।
  • प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

Kota Accident: हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहा था 3 साल की बेटी का पिता, पुलिस जीप भी नहीं रूकी, आखिरकार मौत

Also Read
View All

अगली खबर