जोधपुर

Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर बस हादसे में कई लोगों की बच सकती थी जान, FSL जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Bus Fire: आग लगने के दौरान बस दौड़ रही थी। यही वजह है कि आग आगे से पीछे की ओर फैली थी। बस के पिछले हिस्से में काफी अधिक जनहानि हुई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2025, 8:36 PM IST
Jaisalmer bus fire news
जलती हुई बस। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जैसलमेर में बस में आग लगने का कारण छत में लगे एयर कंडीशनर एसी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट था। एसी बस की छत में बीचों-बीच लगा था और जिस वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ था वो वायर एसी से जुड़ा हुआ था। वायर बीच में से लेकर बस के पीछे तक जुड़ा हुआ था। इतना ही नहीं, एसी के वेंट में चार आउटर यूनिट पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला एफएसएल की जांच में यह खुलासा हुआ।

एफएसएल जांच में सामने आया कि बस में मुख्य गेट के अलावा दो इमरजेंसी द्वार थे। आग लगने के दौरान मुख्य गेट व दोनों इमरजेंसी द्वार बंद पाए गए थे। यानि आग लगने पर या तो इमरजेंसी गेट ऑटो लॉक हो गए थे अथवा किसी यात्री ने उन्हें खोला तक नहीं था। आग से खाक बस की जांच में सामने आया कि दोनों इमरजेंसी द्वार बंद थे। जो संभवत: यात्रियों से खुल नहीं पाए थे। यदि यह दोनों इमरजेंसी द्वार खुल जाते तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

यह वीडियो भी देखें

बस दौड़ाई, इसलिए आगे से पीछे फैली थी आग

आग लगने के दौरान बस दौड़ रही थी। यही वजह है कि आग आगे से पीछे की ओर फैली थी। बस के पिछले हिस्से में काफी अधिक जनहानि हुई थी। एसी के वेंट में चारों आउटर यूनिट पूरी तरह जल गए थे। बस के अंदर एसी के ठीक नीचे वाले क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ था।

Updated on:
25 Oct 2025, 8:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता