जोधपुर

मूवी थ्री इडियट्स के रेंचो स्टाइल में मरीज को स्कूटी पर लेकर मेडिकल इमरजेंसी पहुंचे परिजन, वीडियो हुआ वायरल

Jodhpur MDM Hospital: जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में परिजन सांस लेने में दिक्कत से जूझ रही महिला मरीज को स्कूटी पर बैठाकर इमरजेंसी गेट तक ले आए।
less than 1 minute read
Feb 14, 2026
Movie 3 Idiots, patient on scooty, scooty in MDM hospital, scooty in hospital, Jodhpur MDM hospital, Jodhpur news, Rajasthan news, मूवी थ्री इडियट्स, स्कूटी पर मरीज, एमडीएम अस्पताल में स्कूटी, अस्पताल में स्कूटी, जोधपुर एमडीएम अस्पताल, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
स्कूटी पर मरीज को लेकर पहुंचे परिजन। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर के एमडीएम अस्पताल में फिल्म थ्री इडियट्स की तरह ही परिजन महिला मरीज को दुपहिया वाहन पर बैठाकर अस्पताल परिसर के अंदर ले आए। मेडिकल इमरजेंसी के समीप गार्ड ने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा कि महिला को सांस लेने में तकलीफ थी, इसी कारण आनन-फानन में मरीज को यहां तक ले आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

परिजनों ने मांगी माफी

दरअसल, हुआ यूं कि रात को परिजन स्कूटी पर एक बुजुर्ग महिला पेशेंट को अस्पताल लेकर पहुंचे। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे और बीच में बैठी महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में वे स्कूटी को ट्रॉमा सेंटर के आगे से लेकर मेडिसिन इमरजेंसी के गेट तक पहुंच गए। वहां गार्ड ने उन्हें टोका और स्कूटी अंदर लाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि महिला पेशेंट को सांस लेने में दिक्कत है और वह चलकर नहीं आ सकती, इसलिए स्कूटी अंदर ले आए। इसके बाद वे स्कूटी बाहर लेकर चले गए। बाद में परिजनों ने इसके लिए माफी भी मांगी।

यह वीडियो भी देखें

नर्सिंग कर्मचारी ने अस्पताल में दौड़ाई गाड़ी

इससे पहले एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी ने चार पहिया गाड़ी बेतरतीब तरीके से दौड़ाई तो अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। वहां लगी बेरिकेडिंग तोड़ दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन जब्त किया गया। कर्मचारी की पहचान योगेन्द्र पुरी के रूप में हुई है। उसके नशे में होने के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Updated on:
14 Feb 2026 02:44 pm
Published on:
14 Feb 2026 02:44 pm