जोधपुर

जोधपुर में मिला एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव, रोगी के आसपास का क्षेत्र सीज, जिले में पांचवा मामला…

जोधपुर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Jodhpur ) का गुरुवार को एक और रोगी सामने आया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी यह युवक (25) लंदन से लौटा है। गत 19 मार्च को जोधपुर आया था। ( Coronavirus In Rajasthan )
2 min read
Mar 26, 2020
Feature image

जोधपुर.
जोधपुर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Jodhpur ) का गुरुवार को एक और रोगी सामने आया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी यह युवक (25) लंदन से लौटा है। गत 19 मार्च को जोधपुर आया था। हल्की खांसी होने की शिकायत पर युवक ने एमडीएम अस्पताल दिखाया। जहां उसे पांच दिन बाद दिखाने आने को कहा गया। बुधवार को दिखाने आने पर भर्ती कर लिया। जांच में दूसरे दिन गुरुवार दोपहर रिपोर्ट में युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।

कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर पांच ( Coronavirus In Rajasthan )

वहीं जोधपुर में अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इन दिनों एमडीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पाली जिले से आए रोगी समेत पांच पॉजिटिव मरीज इलाज ले रहे हैं। वहीं श्यामनगर निवासी युवती का एम्स जोधपुर में उपचार चल रहा है।


हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर के आसपास का क्षेत्र सीज

एक और कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीज की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर के आसपास का क्षेत्र सीज कराया। निगम की टीमों ने आकर मौके पर स्प्रे किया। वहीं परिजनों को एमडीएम अस्पताल बुलाकर उनके भी सैंपल लेने की कार्रवाई हुई।

जयपुर में भी मिला आज एक नया पॉजिटिव

इधर, जयपुर में गुरूवार सुबह परकोटे के रामगंज इलाके से एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी के मुताबिक ये युवक विदेश से लौटा था। पॉजीटिव मिलने की सूचना के बाद चारदीवारी क्षेत्र में खौफ का माहौल छा गया है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। जिसके चलते रामगंज के फुर्टाखुर्रा के आस—पास और बिसातियों के मौहल्ले में घरों और दुकानों के साथ ही गाड़ियों पर सेनेटाइजर किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
26 Mar 2020 07:00 pm
Published on:
26 Mar 2020 07:00 pm