जोधपुर

Road Accident: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, निजी बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी

Jodhpur Bus Fire News: जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए लोगों ने निजी बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

2 min read
Apr 04, 2026
जलती बस और क्षतिग्रस्त बाइक। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर लोरड़ी गांव के पास शनिवार दोपहर हुए भीषण हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। एक निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

Alwar Accident: जिस बस से स्कूल से लौटा, उसी ने कुचला, 3 साल के मासूम की मौत, पिता बार-बार हो रहे बेहोश

बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जोधपुर से जैसलमेर के बीच संचालित हो रही थी और हाल ही में इस रूट पर शुरू की गई थी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश बढ़ता चला गया।

यह वीडियो भी देखें

जलकर खाक हुई बस

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और बस को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के कारण बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि बस में आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका है कि हादसे के बाद लोगों के गुस्से के चलते यह घटना हुई। साथ ही यह भी चर्चा है कि इस रूट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते स्थिति और भड़क गई।

अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया

घटना राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही झवर, बोरानाडा और राजीव गांधी नगर थाने का जाब्ता मौके पर पहुंच गया। हालात को काबू में करने के लिए रिजर्व पुलिस बल और लूणी थाना क्षेत्र का जाब्ता भी बुलाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जा रहा है।

इलाके में तनाव

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और बस में आग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगजनी व उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Murder: शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

Also Read
View All

अगली खबर