जोधपुर

Jodhpur Accident: जोधपुर में स्कूल बस-पिकअप की भीषण टक्कर, बस पलटने से 12 बच्चे घायल, 1 की हालत गंभीर

Jodhpur School Bus Accident: जोधपुर के शिकारगढ़ रोड पर स्कूल बस और पिकअप की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया, जिससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
Apr 30, 2026
क्षतिग्रस्त स्कूल बस और घायल बच्चे। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर के शिकारगढ़ रोड पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही बस की तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Jodhpur: लड़के-लड़की की धमकियों से परेशान युवती ने की जान देने की कोशिश, कायलाना झील में कूदी

निजी स्कूल की थी बस

जानकारी के अनुसार हादसा एक होटल के पास हुआ। बस उचियारडा स्थित निजी स्कूल की थी, जो छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की पिकअप ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई, जिससे उसमें बैठे बच्चों को चोटें आईं। घायलों में 8 लड़कियां और 4 लड़के शामिल हैं। इनमें शर्मिला पुत्री हनुमाना राम (15) को गंभीर चोट आई है और उसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि अन्य बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज रफ्तार में थी बस

हादसे में घायल छात्र सिद्धार्थ (12) ने बताया कि बस पलटने के बाद अंदर से निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी, उसी रास्ते से बच्चे बाहर निकले। उस समय बस में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। स्कूल संचालक दौलत सिंह ने बताया कि सुबह 11:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी और करीब पांच मिनट बाद बस रवाना हुई। स्कूल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आई पिकअप ने बस को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकालकर बस को सीधा करवाया।

घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों में मानवी, मोनिका, आरती, माया, शर्मिला, वर्षा, अंजली, वैभव, आयुष, गरिमा, सिद्धार्थ और एक अन्य आयुष शामिल हैं। सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: भीषण हादसे में दो कारों के उड़े परखच्चे, 2 की दर्दनाक मौत, 11 घायल, आमने-सामने हुई भिड़ंत
Also Read
View All