जोधपुर

Jodhpur Crime: दोस्त संग श्मशान में छिपा था हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर, 3 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस मिले

महामंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी नरेश वाल्मिकी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों श्मशान स्थल में छिपे मिले और उनके पास से तीन पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 3:51 PM IST
Hardcore history sheeter, Hardcore history sheeter in Rajasthan, Hardcore history sheeter arrested in Jodhpur, Hardcore history sheeter arrested in Rajasthan, Jodhpur news, Rajasthan news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उदयपुर निवासी हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर नरेश वाल्मिकी तथा जोधपुर निवासी अमन वाल्मिकी को उस समय पकड़ा गया, जब वे नागौरी गेट स्थित श्मशान स्थल में छिपे हुए थे।

उदयपुर पुलिस ने रखा था इनाम

दोनों आरोपी बाल कटवाने और शेविंग कराने के लिए महामंदिर क्षेत्र में आए थे, इसी दौरान पुलिस को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि नरेश वाल्मिकी पर उदयपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

पूछताछ में जुटी पुलिस

नरेश की अम्बा माता थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण बसेटा से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि नरेश ने प्रवीण को मारने की नीयत से दो बार अवैध हथियार मंगवाए थे, लेकिन दोनों बार हथियार पकड़े जाने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे जोधपुर में किस उद्देश्य से आए थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Updated on:
8 Dec 2025, 3:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता