
कांकेर. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं-12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा जिले 7 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर लिया है। जिले में दसवीं के 1262 व बारहवीं के 1243 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल 2505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पूरक परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक समाप्त हो जायगी। पूरक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 तक होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पूरक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दिया गया है। जिले में परीक्षा के लिए सभी विकासखंडों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होगी, जो 25 जुलाई तक आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक कक्षा दसवीं का प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू और १२वीं का हिन्दी व अंग्रेजी भाषा से शुरू होगी।
जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक कांकेर विकासखंड में नरहरदेव स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया, जहां दसवीं के 275 व बारहवीं के 317 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ है। अंतागढ़ में बालक शासकीय स्कूल में 10 वीं के 130 व 12वीं के 110 परीक्षार्थियों का नाम दर्ज है।
भानुप्रतापपुर बालक शासकीय स्कूल में हाईस्कूल में 125 व हायर सेकेण्डरी में 147 , दुर्गूकोंदल में दसवीं के 139 व बारहवीं का 155, नरहरपुर में कन्या शासकीय स्कूल में दसवीं के १४५ व १२ वीं के 143 , पंखाजूर में 10 वीं का 315 व 12वीं का 228 और चारामा कन्या शाला में दसवीं का 133 व बारहवीं का 132 परीक्षार्थियों का नाम दर्ज है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित होगी।