16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट्स के पास आया कॉल, बोला- अगर पास होना है तो करना पड़ेगा यह काम

ऐसी हालत में छात्र पर क्या बीतेगी कहना मुश्किल है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Apr 2018, 5:37 PM IST

CG news

गरियाबंद/पांडुका. 10वीं और 12वीं की परीक्षा हो चुकी है और परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं के मन में उत्सुकता व भय व्याप्त है। ऐसे में अगर किसी के पास फोन आ जाए कि तुम दो विषय में फेल हो गए हो, पास होना है तो 12 हजार रुपए मेरे खाते में जमा कराएं। ऐसी हालत में छात्र पर क्या बीतेगी कहना मुश्किल है।

फोन करने वाला भी अपने आपको बोर्ड परीक्षा का अधिकारी व मंत्रालय में अधिकारी बताकर विषयवार 10 से 12 हजार रुपए में पास करने की बात कह रहा है। इसकी शिकायत छात्र-छात्राएं इस डर से नहीं कर रहे कि कहीं फोन करने वाला बोर्ड परीक्षा विभाग या फिर मंत्रालय का कर्मी हो तो शिकायत करने पर कहीं उसे उसका खामियाजा भी भुगतना न पड़ जाए। और पुलिस को शिकायत का इंतजार है।

पांडुका क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं के पास ऐसे फर्जी काल आए हैं। और पास करने के एवज में रुपयों की मांग की गई है। फोन करने वाले अपने आपको बोर्ड परीक्षा का अइधकारी व मंत्रालय में अधिकारी बताकर विषयवार 10 से 12 हजार रुपए में पास करने की बात कर रहा है। 8298474994, 8294812680, 8827328355 सहित ऐसे कई मोबाइल नंबर हैं जिससे फोन कॉल आ रहें हैं।

छात्रा ने मौखिक शिकायत पाण्डुका थाने में दी है। वहीं ग्राम तौरेंगा के गिरवर साहू के पास भी 12 पढऩे वाले के लिए फोन आया था। इसी प्रकार सांकरा के छात्र के पास भी फोन आया था। वहीं पालकों का कहना की 12वीं बोर्ड परीक्षा होने की वजह से हम चाहते हैं कि बच्चे अच्छे अंकों से पास हो। पर इस प्रकार यह पहली दफा है, जब नंबर बढ़ाने के लिए विषयवार पास करने पास कराने के नाम पर इस प्रकार पैसों की मांग की जा रही और बकायदा एंकाउट नंबर भी दिया जा रहा है।

जिसमें ठगी से बात करने से पता चलता है कि वह छत्तीसगढ़ का नहीं और उसकी भाषा यूपी बिहार जैसा लगता है। क्षेत्र सहित पूरे जिले व कई जगह इस प्रकार की फोन कॉल की बात समाने आ रही है, जिससे यह लगता है कि ठग इतना सक्रीय हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे साधे लोग इसकी शिकायत थाने में करने से कतरा रहें है। इस वजह से केवल सोशल साइट पर चर्चा का विषय बना है।

थाने में करें शिकायत
पांडुका थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंग श्याम ने कहा कि अभी तक थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है। कुछ लोगों से मौखिक जानकारी मिली है। फिर भी इस प्रकार के फोन काल पर भरोसा न करें, किसी भी प्रकार के बहकाने में लोग न आएं, न ही पैसा जमा करें। इसकी शिकायत थाने में करें। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही की जाएगी।