16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी मानकर जब पूरे गांव के लोगों ने किया विदा, दुल्हन की आंखों से झलके आंसू

पटेल समाज के सभी प्रमुख लोगों के साथ अन्य ग्रामीणों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Apr 2018, 5:12 PM IST

Unique initiatives in the district: 13 couples tied in conclusions

Unique initiatives in the district: 13 couples tied in conclusions

रामनाथ शर्मा@सिर्री. गांव सिर्री में लीलेश्वरी के विवाह समारोह में पूरा गांव उमड़ पड़ा। पटेल समाज के सभी प्रमुख लोगों के साथ अन्य ग्रामीणों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि लीलेश्वरी के माता-पिता इस दुनिया में नहीं है। दिव्यांग भाई किसी तरह दो वक्त की रोटी की व्यवस्था कर पाता है। ऐसी स्थिति में पटेल समाज ने एक निर्णय लेकर इस विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया।

शुक्रवार को उस समय गांव सिर्री में खुशी की लहर दौड़ गई, जब ग्राम जरवायडीह से झाडूराम पटेल यहां की बेटी लीलेश्वरी से शादी रचाने आया। जैसे ही सात फेरे पड़े और एक-दूसरे के गले में इन्होंने वरमाला डाला, वहां मौजूद लोगों के हाथ आशीर्वाद देने के लिए उठ गए। ग्रामीण सालिकराम साहू, विश्राम पटेल, संतू पटेल, नेकराम, महेश, शिवशंकर साहू, बालीराम साहू, श्यामलू साहू ने बताया कि गांव में पहली बार ऐसा विवाह देखने को मिला, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए और वर-वधु को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि लीलेश्वरी अपने दिव्यांग भाई परमानंद के साथ रहती है। भाई किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। माता-पिता की मौत होने के बाद भी परमानंद ने अपनी बहन की हर जरूरतों को पूरा किया। वह जब विवाह के योग्य हो गई, तो उसने पटेल समाज के सामने अपनी स्थिति को रखा। फिर क्या था, पूरा समाज और ग्रामीण इस नेक काम को अंजाम देने के लिए आगे आ गए।

पटेल समाज अध्यक्ष शोभाराम पटेल ने कहा कि आपसी सहयोग की भावना हो तो फिर कोई काम मुश्किल नहीं होता। रोहित निर्मलकर का कहना है कि हमने अपनी बेटी को विदा किया है। विनोद साहू का कहना है कि जिसका कोई नहीं होता, उसका ईश्वर होता है। उसके आदेश पर ही हम सबने उसकी जिंदगी में खुशियां बटोरने की कोशिश की है।बेटी मानकर जब पूरे गांव के लोगों ने विदा किया