क्रेडिट योजना के तहत परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होते ही 22 जून से 5 जुलाई तक परीक्षा आयोजित होगी। इसके परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में अध्ययन करने के लिए देरी न हो, लेकिन इस योजना का लाभ जिले के अनुत्तीर्ण व पूरक आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा या नहीं भगवान भरोसे है।