22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGBSE 2018 : गांव की बेटियों को कलेक्टर ने बंगले में बुलाकर किया सम्मान, कहा- खूब मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो

रिस्ट वॉच, डायरी, पेन और चॉकलेट देकर कहा कि मुकाम हासिल कर कोरबा जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम भी रौशन करो

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 12, 2018

CGBSE 2018 : गांव की बेटियों को कलेक्टर ने बंगले में बुलाकर किया सम्मान, कहा- खूब मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो

कोरबा . अपने वनांचल गांव से निकल कर आवासीय विद्यालय एकलव्य में रहकर पढ़ाई करने वाली ग्रामीण छात्राओं ने जब दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर जिले का नाम रौशन किया तो कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने उन बेटियों को उनके माता-पिता एवं स्टॉफ के साथ अपने बंगले में आमंत्रित किया।

यहां स्वागत के पश्चात इन गांव की आदिवासी बेटियों को उन्होंने अपने तरफ से रिस्ट वॉच, डायरी, पेन और चॉकलेट देकर कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो और अपना मुकाम हासिल कर कोरबा जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम भी रौशन करो।

कलेक्टर मो. हक के इस स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत गांव की बेटी श्रद्धा कंवर निवासी ग्राम नगोई लाफ ा, मानसी कंवर ग्राम नगोई लाफ ा और अन्नपूर्णा ग्राम फ ततेगंज का उत्साह दुगुना हो गया।

उन्होंने भी कलेक्टर को भरोसा दिलाया कि वे एक दिन जरूर मुकाम हासिल करेंगी। पहली बार कलेक्टर बंगले पर पहुंची छात्राओं के पालकों में भी इस दौरान खुशी एवं अपनी बेटियों की वजह से गौरवान्वित होने का क्षण था। कलेक्टर के निर्देश पर शहर भम्रण के बाद इन प्रतिभावान बेटियों एवं उनके पालक को डोमिनोज पिज्जा सेंटर में ले जाकर पिज्जा का स्वाद भी चखाया गया।

Read More : CG Human Story : 17 दिन और इतनी ही रातें पेड़ के नीचे गुजारा यह परिवार, आखिर क्या थी वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान, पढि़ए पूरी खबर...

दसवी बोर्ड में अच्छे नंबर से परीक्षा पास करने के पश्चात कलेक्टर को जब यह जानकारी लगी तो उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य जीआर राजपूत सहित सभी स्टाफ को और छात्राओं को घर बुलाकर सम्मानित किया।

इस दौरान सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, सहायक संचालक एसके दुबे एवं अन्य स्टाफ की तारीफ की। इस अवसर पर बालिकाओं के पालक का एवं सभी टीचर्स की पीठ थपथपाते हुए संस्कृत के टीचर राहुल तिवारी को उसके विषय संस्कृत में सबसे ज्यादा डिस्टिंक्शन आने पर कलेक्टर ने स्वागत किया । एकलव्य विद्यालय से कुल 55 में 51 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमे तीन 90 प्लस, सत्रह 80 प्लस, बीस 70 प्लस तथा 11 बच्चों ने 60 प्लस अंक अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है।

बच्चियों के प्राप्तांक
छुरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा दसवी में अध्ययनरत श्रद्धा ने 92.66 प्रतिशत, मानसी ने 90.50 प्रतिशत और अन्नपूर्णा ने 90.10 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। ये सभी छात्राएं ग्रामीण परिवेश की है और एकलव्य आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती है।