कांकेर

गांव में भालुओं का आतंक… घर में घुसकर खा रहे गुड़-शक्कर और सामानों की तोड़फोड़ कर मचा रहे तबाही

CG News: गांव में हर दिन किसी न किसी के घर में भालुओं की घुसपैठ हो रही है। इससे लोगों में दहशत है।

less than 1 minute read
Jul 31, 2025
गांव में भालुओं का आतंक जारी (Photo source- Patrika)

CG News: गांव में इन दिनों भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात के समय भालुओं का एक दल घरों में घुसकर खाने-पीने की चीजें खा जाता है। सामान की तोड़फोड़ भी की है। बीती रात गांव के रूपेश निषाद के घर में भालू घुस आया। उसने घर में रखे एक टिन तेल के साथ गुड़-शक्कर भी चट कर दिया।

घर के अन्य सामानों को भी तहस-नहस किया। जैसे ही घरवालों को इसकी भनक लगी, उन्होंने शोर मचाया। तब भालू छप्पर तोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गांववालों ने बताया कि भालुओं का यह आतंक कई दिनों से जारी है।

ये भी पढ़ें

Bear Attack: शौच के लिए जंगल गया युवक गंभीर रूप से घायल, 3 भालुओं ने किया हमला

CG News: कुछ दिन पहले किसान चंद्रशेखर नेताम खेत में काम कर रहे थे, तब भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन किसी तरह जान बच गई। गांव में हर दिन किसी न किसी के घर में भालुओं की घुसपैठ हो रही है। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Bears attack: 3 भालुओं ने युवक पर किया हमला, 2 को पटका तो भाग निकले, तीसरे ने गंभीर रूप से किया जख्मी

Published on:
31 Jul 2025 02:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर