कन्नौज

वो गया था दोस्तों के साथ दावत खाने, वहां हुआ कुछ ऐसा उड़ गये लोगों के होश, देखें वीडियो

कन्नौज के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

2 min read
May 19, 2018
वो गया था दोस्तों के साथ दावत खाने, वहां हुआ कुछ ऐसा उड़ गये लोगों के होश, देखें वीडियो

कन्नौज. एक युवक को उसके ही दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि दावत के नाम पर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फोरेन्सिक टीम के साथ जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या करने वालों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाईं गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

दोस्तों से हुआ था विवाद
कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैरदा में अंकित उर्फ सोनू पुत्र गजेन्द्र सिंह का खून से लथपथ शव मिला, जिसके शरीर में गोली लगी पायी गयी है। परिजनों की मानें तो उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक अंकित उर्फ सोनू का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया था जो उसी गांव के ही हैं।

ये भी पढ़ें

ताबड़तोड़ छापों में पकड़ी अवैध शराब, कभी भी हो सकता है कानपुर जैसा कांड

शव एक खेत में फेंका
इस विवाद को खत्म करने के लिए गांव के कुछ लोगों ने आपस में मिलकर सुलह समझौता भी करा दिया था। इसके बाद अंकित उर्फ सोनू को कुछ लोग दावत खाने के बहाने बुला ले गये और उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह अंकित उर्फ सोनू की लाश खून से लथपथ मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फोरेन्सिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की बात कही।

दावत बनी जान की दुश्मन
मृतक सोनू के परिजनों की मानें तो मृतक अंकित उर्फ सोनू का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद को खत्म करने के लिए गांव के कुछ लोगों ने आपस में मिलकर सुलह समझौता भी करा दिया था। इसके बाद अंकित उर्फ सोनू को कुछ लोग दावत खाने के बहाने बुला ले गये और उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया।

देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें

उपचुनाव से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश, रंगदारी की कर रहे थे मांग
Published on:
19 May 2018 04:13 pm
Also Read
View All