
कासगंज। बहुचर्चित बॉबी जैन की ह क पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में एक व्यापारी नेता ने 12 लाख रुपये देकर भाड़े के हत्यारे से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस कप्तान अशोक कुमार ने दो शूटर समेत चार लोगों को षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड के खुलासे के बाद बाद पुलिस भी हैरान है।
यह भी पढ़ें
शूटर से कराई हत्या
पुलिस कप्तान अशोक कुमार ने बताया कि बीती आठ अगस्त को कासगंज में बहुचर्चित बॉबी जैन हत्याकांड हुआ था। इस मामले में पुलिस लगातार सुरागरसी कर रही थी। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर एक व्यापारी नेता गुंजन अग्रवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो शूटर शामिल है। एसपी ने बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड कासगंज जिला जेल में निरुद्ध पप्पू गाजी है। मोहित अग्रवाल उर्फ गुंजन अग्रवाल ने पप्पू गाजी से साठगांठ कर 12 लाख कुपये में बॉबी जैन को दुनिया से हटाने का सौदा कर दिया। बॉबी जैन और गुंजन अग्रवाल दोनों सट्टा तथा जुआ का कारोबार करते थे। वह एक दूसरे को वर्चस्व समाप्त करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें
शूटर भी पकड़े
बता दें कि 15 मई, 2015 को बॉबी जैन की हत्या कराने की फिरौती थी गई थी, लेकिन उस वक्त सौरभ की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर गुंजन अग्रवाल, राज माहेश्वरी निवासी कासगंज के अलावा शूटर इन्द्र कुमार उर्फ बंटी निवासी खेड़ा हुसैन ऊझानी जनपद बदायूं, योगेश कुमार उर्फ राजू निवासी बदायूं जनपद के थाना कटरा मोहल्ले के रहने वाले हैं, जो कि चर्चित भाड़े के शूटर हैं। साथ ही दोनों शूटर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें
नहीं होने देंगे जुआ और सट्टा
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस पूरी घटना में सट्टा और जुआ पर अपना वर्चस्व कायम करने का मामला निकल कर सामने आया है। जिले में सट्टा और जुआ का कारोबार नहीं होने देंगे। पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। उधर घटना के खुलासे के बाद बॉबी जैन के परिजन बंटी और शनि जैन भी पहुंच गए। उन्होंने निष्पक्ष खुलासा बताते हुए पुलिस महकमा की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें