1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
ससुर ने पत्नी को साथ भेजने से किया इंकार तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
Play video

ससुर ने पत्नी को साथ भेजने से किया इंकार तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

— थाना लाइनपार के रामनगर निवासी युवक पत्नी को लेने ससुराल गया था, ससुर ने कर दिया था इंकार।
Google source verification

फिरोजाबाद। पत्नी को साथ न भेजने से नाराज पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगा ली। गंभीर हालत में युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पत्नी पति से नाराज होकर मायके में आकर रह रही थी। पति उसी को लेने ससुराल गया था।

पति नेे लगाई आग
पति के साथ जाने से किया पत्नी ने इनकार इसी बात से झुब्ध होकर पति ने लगाई ससुराल में खुद को आग बुरी तरह झुलसा हालात गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती हालात गंभीर होने के चलते किया डॉक्टरों ने किया युवक को आगरा मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

लाइनपार का है मामला
मामला थाना लाइनपार के रामनगर का है। जहाँ 35 वर्षीय गयाप्रसाद जो कि सोरो कासगंज का रहने वाला है अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल आया था जहाँ आज युवक के ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से इनकार कर दिया इसी बात से झुब्ध होकर अपनी ससुराल के पीछे हिस्से पर जाकर खुद को आग के हवाले कर लिया जिससे वह युवक बुरी तरह झुलस गया। वहीं युवक को जलता देख क्षेत्र के आस—पास के लोगों ने आग को बुझाया और यही युवक की आत्महत्या करने के प्रयास की खबर पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन—फानन में ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया जाय। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए युवक डॉक्टरों ने आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।