कोंडागांव

CG News:बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिल जलाकर जताया विरोध

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों की बढ़ी दरों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बिजली दफ्तर परिसर में बिल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। ‘बिजली चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगे।
less than 1 minute read
बिजली कार्यालय परिसर में जलाया लाइट का बिल (Photo source- Patrika)
बिजली कार्यालय परिसर में जलाया लाइट का बिल (Photo source- Patrika)

CG News: स्थानीय बिजली दफ्तर परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेसियों ने बिजली चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ बिजली कार्यालय पहुंच बिजली बिल की दरों मे हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध मे बिजली बिल जलाकर विरोध दर्ज कराया जमकर नारेबाजी किया गया।

CG News: कांग्रेस पार्टी ने की कड़ी निंदा

युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीराम नेताम ने कहा जबसे भाजपा सरकार आई है बिजली बिल की दरों मे चार से 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है जबकि हमारी सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ आया करता था साय सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता को परेशान किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन

CG News: आज केवल बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन किया गया है बिजली बिल की दर नहीं घटाई गयी तो आने वाले समय मे जंगी प्रदर्शन किया जायेगा। बिजली बिल जलाओ कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, जिला महामंत्री बाबा खान, नंदू दीवान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सर्वेश सेठिया, विधानसभा उपाध्यक्ष द्वय प्रियांश चौहान, श्रीराम नेताम,विधानसभा महासचिव कल्पेश दीवान, प्रवीण मिश्रा, युवराज मरकाम, भूपेंद्र ध्रुव मौजूद थे।

Published on:
30 Sept 2025 03:07 pm