कोंडागांव

कोंडागांव के NH-30 पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Road Accident: तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
2 min read
महिंद्रा बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत (फोटो सोर्स- पत्रिका)
महिंद्रा बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Kondagaon NH-30 Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास की बताई जा रही है, जहां टक्कर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Kondagaon NH-30 Road Accident: हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कंपनी की एक यात्री बस रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और पास ही एक पेड़ से जा टकराए। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

Kondagaon NH-30 Road Accident: मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तेज किया। जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बस का चालक गंभीर रूप से वाहन के अंदर फंसा हुआ था, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं।

घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया

हादसे में घायल हुए एक दर्जन से अधिक यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

महिला समेत 2 की मौके पर मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से गई जान- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है… पूरी खबर पढ़े

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर- सरगुजा जिले के लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पहली घटना लखनपुर के ग्राम जमगला राइस मिल के पास हुई। इसमें तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
13 Apr 2026 02:59 pm
Published on:
13 Apr 2026 02:59 pm