कोंडागांव

Deaths of innocent children: कोड़ागांव में दर्दनाक हादसा, 2 मासूम बच्चों की मौत, गहरे नाले से शव बरामद

Children Drowned in a deep drain: कोड़ागांव में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। गहरे नाले से दोनों के शव बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर है।
2 min read
Deaths of innocent children
कोड़ागांव में 2 मासूम बच्चों की मौत (Photo Patrika)

Chhattisgarh News: कोड़ागांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गहरे नाले से दो मासूम बच्चों के शव बरामद होने के बाद गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की थी। काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Kondagaon News: दो चचेर भाई गहरे पानी में डूबे

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने के दौरान दो चचेर भाई गहरे पानी में डूब गए। डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामला बड़ेडोगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 6 वर्षीय साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम गांव के नाले में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

गांव में मातम का माहौल

नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने पर आशंका हुई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के नालों में सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसे हादसे अक्सर हो सकते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीण प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। इस हादसे ने पूरे कोड़ागांव जिले को झकझोर कर रख दिया है और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Updated on:
18 Jun 2026 05:48 pm
Published on:
18 Jun 2026 04:39 pm