कोरबा

CG News: जंगली जानवरों पर शिकारियों का कहर! वन विभाग ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में जंगली सुअर और चीतल के शिकार का मामला सामने आया है।
2 min read
Oct 29, 2025
जंगली जानवर शिकारियों के निशाने पर (photo source- Patrika)
जंगली जानवर शिकारियों के निशाने पर (photo source- Patrika)

CG News: जंगल में जानवर सुरक्षित नहीं हैं। इन पर शिकारियों की नजर है। मौका मिलते ही शिकारी जानवरों को निशाना बना लेते हैं। उन्हें मारकर उनके मांस की बिक्री करते हैं या खाते हैं। हरदीबाजार के चोढ़ा में जंगली जानवर चीतल और सूअर के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने तीन लोगाें को गिरतार किया है। इसमें भागवत गोंड़ उम्र 45 वर्ष, लच्छू राम उम्र 59 वर्ष और रामवती सरोटिया उम्र 59 वर्ष शामिल हैं।

CG News: सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

वन विभाग की ओर से बताया गया है कि हरदीबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम चोढ़ा में जंगली सूअर और चीतल की शिकार की जानकारी मिली थी। टीम ने इसकी छानबीन की। पता चला कि चोढ़ा में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने चीतल और जंगली सूअर का शिकार किया है। इनकी ओर से मांस की बिक्री की जा रही है। खुद भी पकाकर खाया जा रहा है। पतासाजी करते हुए वन विभाग की टीम भागवत गोंड़ के घर पहुंच गई। टीम ने वहां जो दृश्य देखा, वह बेहद गंभीर था।

घर में अलग-अलग स्थान पर चीतल और जंगली सूअर का मांस पक रहा था। टीम ने इसे जब्त किया और भागवत से पूछताछ की। तब कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। इसके आधार पर पुलस ने दो और आरोपियों को गिरतार किया। इन्हें पाली के एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां रिमांड पर जेल भेज दिया गया। शिकार में शामिल एक अन्य आरोपी रामा शंकर फरार है, जो मुरली का रहने वाला है।

बारूद बिछाकर जंगली सूअर को मारा, पांच पकड़ाए

जंगल में बिजली के तार बिछाकर जानवरों के शिकार के मामले अक्सर आते हैं। लेकिन अब बारूद बिछाकर जानवरों को मारा जा रहा है। नया मामला कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला वन परिक्षेत्र से सामने आया है। यहां बारूद बिछाकर एक जंगली सुअर को मारने और इसके मांस को बेचने के आरोप में वन विभाग ने पांच लोगों को गिरतार किया है। जबकि दो अन्य फरारी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

CG News: पकड़े गए आरोपियों में मानस लाल, होरीलाल, नरेंद्र कुमार, सुकवारा बाई और सूरज शामिल हैं। सभी उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संडैल के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर वन विभाग की ओर से बताया गया है कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए आरोपी करंट लगाते थे। खेतों में अभी धान की फसल लगी हुई है। फसल को चरने के लिए आसपास के क्षेत्रों से जंगली सुअर आते हैं। यह देखकर सैंडल के पांच लोगों ने योजना बनाई। टिफीन बम बिछाकर सुअर का शिकार किया।

बलास्ट इतना अधिक था कि सुअर के कई अंग उड़ गए। मांस इधर-उधर फेंका गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर करतला रेंजर के साथ वन विभाग की टीम गांव पहुंची। विभाग को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली। इसके आधार पर वन विभाग ने जांच को आगे बढ़ाया। एक व्यक्ति जंगली सुअर का मांस लेकर घर लौट रहा था। वन विभाग ने संदेह के आधार पर उसे रोका। उसके पास से मांस बरामद हुआ।

Updated on:
29 Oct 2025 01:32 pm
Published on:
29 Oct 2025 01:31 pm