कोरबा

CG News: आधी रात बीवी के कमरे में डॉक्टर को देख पति के उड़ गए होश, फिर जमकर हुआ हंगामा

CG News: कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में दंपती विवाद ने नया मोड़ लिया। पति के पहुंचते ही महिला के कमरे से डॉक्टर के निकलने पर हंगामा मच गया।
2 min read
Nov 05, 2025
दंपती के बीच विवाद (photo source- AI IMAGE)
दंपती के बीच विवाद (photo source- AI IMAGE)

CG News: दीपका के प्रगति नगर कालोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब महिला के कमरे से डॉक्टर निकला। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

CG News: प्रगति नगर में रियल लाइफ ड्रामा

बताया जाता है कि दीपका के प्रगति नगर में कोयला कंपनी के आवास में एक महिला कोलकर्मी रहती है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसका पति कोरबा में रहता है। इसी बीच पति को पता चला कि उसकी पत्नी के प्रगति नगर स्थित आवास के बाहर एक स्कूटी खड़ी है। रात को लगभग 12.30 बजे थे। तब महिला का पति अपने बच्चे के साथ पत्नी के आवास पर पहुंचा। उसने बाहर से दरवाजा खटखटाया। उसकी पत्नी कुछ समय बाद बाहर निकली। वह अपने पति के साथ गाली-गलौज करने लगी। जब पति ने पूछा कि अंदर कौन है तब वह उल-जुलूल बातें करने लगी।

इसी बीच महिला का पुत्र कमरे के भीतर गया। उसने कमरे में 36 साल के एक डॉक्टर को देखा। वह डॉक्टर कोरबा में एक डेंटल क्लीनिक का संचालन करता है। यह देखकर महिला का पति आक्रोशित हुआ तब महिला ने भी अपना आपा खो दिया। दोनों के बीच कालोनी में ही तीखी बहस और मारपीट हुई। पति का आरोप है कि उसके पत्नी ने हाथ और सीने पर वार किया जिससे उसे दर्द हुआ। चेहरे पर भी खरोंच आई है। रात में हो रही इस आवाज को सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पत्नी और गुस्साए पति की रातभर चली कहानी

CG News: इसी मामले में पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पत्नी का कहना है कि पति उसे इतना पीटा कि नाक फोड़ दिया। मोहल्ले में भी बेइज्ज किया। अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर जल्द ही परिवार के साथ-साथ डॉक्टर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि महिला के कमरे में जो डॉक्टर पकड़ा गया है वह कोरबा में डेंटल क्लीनिक का संचालन करता है। सोशल मीडिया में डॉक्टर का नाम भी वायरल हो रहा है। इसके बाद से डॉक्टर की परेशानी बढ़ गई है।

Updated on:
05 Nov 2025 05:16 pm
Published on:
05 Nov 2025 05:16 pm