कोरबा

शौच करने गयी लड़की से करने लगा छेड़खानी, लड़की का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

लड़की ने उसकी छेड़खानी का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब वह नहीं माना तो लड़की ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुच गए और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गयी।
less than 1 minute read
Nov 11, 2019
chhedkhani.jpg

कोरबा. शौच करने गयी लड़की के साथ गाँव के ही एक मनचले लड़के ने छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जम कर धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के खरहरी गांव की रहने वाली एक युवती शौच के लिए गयी हुई थी। सुनसान इलाके में पहले से ही मौजूद गाँव के ही एक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यही नहीं युवती ने बताया की युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।

लड़की ने उसकी छेड़खानी का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब वह नहीं माना तो लड़की ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुच गए और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गयी।

भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस को भी मामले की सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ने उनको पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published on:
11 Nov 2019 06:47 pm