कोरीया

शर्मनाक: गुरूजी ने छात्रा से कहा- तू चुप चाप कल कालेज आ और मेरी हो जा नहीं तो कर दूंगा फेल

हाविद्यालय में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक दुर्गेश तिवारी ने एक छात्रा को आपात्तिजनक व्हाट्सप्प मैसेज भेजे हैं। उन्होंने अपने मैसेज में छात्रा ने अश्लील हरकत करने की बात करते हुए उसे ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2019, 8:37 PM IST
crime_in_koria_1.jpg

कोरिया. जिले के मनेंद्रगढ़ में संचालित शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक ने छात्र और अध्यापक के रिश्ते को कलंकित करने का कारनामा किया है। जिसके कारण वहां के छात्र और छात्राएं आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहां के एक छात्र संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि महाविद्यालय में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक दुर्गेश तिवारी ने एक छात्रा को आपात्तिजनक व्हाट्सप्प मैसेज भेजे हैं। उन्होंने अपने मैसेज में छात्रा ने अश्लील हरकत करने की बात करते हुए उसे ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो अध्यापक ने उसे ही पुलिस केस में फ़साने की धमकी दे दी।

इस सम्बन्ध में महाविद्यालय प्राचार्य आनन्दा गुप्ता का कहना है कि इस मामले को महाविद्यालय अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया है। समिति कल अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं इस बारे में शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्य रवि जैन ने बताया कि उनके पास छात्र द्वारा मैसेंजर किया गया था।

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाना में लिखित रूप से दे दी है। वहीं जैन ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में महाविद्यालय प्रबंधन को सख्त रवैया अपनाना चाहिए। जिससे छात्राएं बिना किसी भय के महाविद्यालय आ सके।

Published on: