कोरीया

Illegal liquor factory: जंगल में संचालित थी देशी शराब की भट्ठी, हर दिन बनती थी 200 लीटर, नजारा देख आबकारी टीम के भी उड़े होश

Illegal liquor factory: टीम ने जंगल से ड्रम में भरे 150 लीटर अवैध शराब और 3200 किलो महुआ का लाहन किया जब्त, आबकारी टीम ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

3 min read
Liquor made in pots (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले की आबकारी टीम ने ग्राम पंचायत फूलपुर में वर्षों से संचालित अवैध देशी शराब भट्ठी में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान 150 लीटर अवैध शराब (Illegal liquor factory) और 3200 किलो लाहन (महुआ) जब्त किया गया है। टीम का कहना है कि इस अवैध भट्ठी से हर दिन 200 लीटर महुआ शराब बनाई जाती थी। यहां से चरचा कॉलरी में शराब की सप्लाई होती थी।

जिला आबकारी अधिकारी की सख्ती के बाद फूलपुर ग्राम पंचायत में महुआ शराब माफिया की अवैध हाथ भट्ठी (अघोषित फैक्ट्री) में छापा मार (Illegal liquor factory) कार्रवाई की गई। एडीईओ सपना सिन्हा, उपनिरीक्षक रामस्नेेही, बबुआ राम, रामकिशन राम, हेमंत राजवाड़े, इंद कुमारी की टीम ग्राम फूलपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी राकेश उरांव के घर दबिश दी।

ये भी पढ़ें

Stunt on bike: बाइक पर स्टंट कर रहे थे 2 युवक, पुलिस ने ठोंका 10 हजार का जुर्माना, निकल गई हेकड़ी

जहां आबकारी विभाग ने 150 लीटर महुआ शराब, 3200 किलो लाहन, 8 चढ़ी भट्ठी एवं बड़ी संख्या में शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले ड्रम समेत बर्तन जब्त किए गए हैं। मामले (Illegal liquor factory) में रामवती पति राकेश उरांव, अरविंद पिता बृजेंद्र एवं अर्जुन पिता इंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया है।

Excise department raid in illegal liquor factory (Photo- Patrika)

वहीं मुख्य आरोपी राकेश उरांव मौके से फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), च(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई (Illegal liquor factory) की जा रही है।

Illegal liquor factory: 10 मीटर थी लंबी भट्ठी, चढ़े थे दर्जनभर मटके

आबकारी विभाग की टीम ग्राम पंचायत फूलपुर के जंगल में मौके पर पहुंची। वहां का नजारा देखकर अधिकारी-कर्मचारी दंग रह गए। भट्ठी मुख्य मार्ग से दूर जंगल के बीच स्थित मकान के बाहर बड़े हाल में संचालित (Illegal liquor factory) हो रही थी।

Liquor in drum (Photo- Patrika)

लगभग 10 मीटर लंबी कोयले से जलती भट्टी में एक कतार में दर्जनभर मटके चढ़े थे। वहीं एक दर्जन से अधिक ड्रम में लाहन भरा हुआ और बड़ी मात्रा में गुड़ की पेटियां शराब निर्माण के लिए रखी थीं।

थाने से 2 किमी दूर देशी अवैध शराब का कारोबार

फूलपुर के जंगल में संचालित अवैध फैक्टरी (Illegal liquor factory) चरचा थाना से महज 2 किलोमीटर दूर है। यहां वर्षों से बड़ी मात्रा में महुआ शराब बन रही थी। जिला मुख्यालय स्थित आबकारी कार्यालय से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर वर्षों से संचालित हो रही थी।

ऐसी चर्चा है कि राकेश उरांव प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक महुआ शराब तैयार कर चरचा कॉलरी क्षेत्र में सप्लाई करता था। प्लास्टिक पाउच में भरकर बाइक से दिन में कई बार शराब की आपूर्ति होती थी। कुछ जिम्मेदारों की जानकारी और कमीशन के लालच ने अवैध शराब के कारोबार (Illegal liquor factory) को लंबे समय तक संरक्षण दिया जा रहा था।

Illegal liquor factory sealed (Photo- Patrika)

जानकारी दीजिए, टीम तत्काल करेगी कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि नशे के अवैध व्यापार के प्रति आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम जनता से सहयोग की अपेक्षा है कि अवैध नशे के कारोबार (Illegal liquor factory) के प्रति मुझे या विभाग को जानकारी दीजिए। हमारी टीम तत्काल कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें

Murder and burnt body: बहन के घर से लौट रहा था युवक, जीजा ने रास्ते में गला घोंटकर मार डाला, फिर शव जलाकर खाई में फेंका

Updated on:
15 Jan 2026 06:34 pm
Published on:
15 Jan 2026 06:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर