कोटा

कोटा में 97 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित

कोटा में 97 प्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित किया।

2 min read
Jan 06, 2018
KOTA

कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड की प्रतिनिधि साधारण निकाय के व्यक्तिगत सदस्यों के नामांकन पत्रों की शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बसंत बिहार स्थित माहेश्वरी भवन में जांच की गई। इसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। शाम 4 से 5 बजे तक नामवापसी समय के दौरान 4 सदस्यों ने नाम वापस लिए।
निर्वाचन अधिकारी गोविंद लड्ढा ने शाम पांच बजे 97 प्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित किया। तीन प्रतिनिधियों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने के कारण वे पद रिक्त रहे। पूरे चुनाव की कमान कोटा नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, हरिकृष्ण बिरला संभाले रहे थे।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधि साधारण निकाय के 33 निर्वाचन क्षेत्रों से 100 प्रतिनिधियों का निर्वाचन करना है। इसके लिए 97 प्रतिनिधियों के विरुद्ध 101 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए थे। निर्वाचन क्षेत्र 11 में 2 की जगह एक व 31 में 11 की जगह 9 प्रतिनिधियों के नामांकन मिले हैं, वहीं निर्वाचन क्षेत्र 17 में 17 की जगह 19 व निर्वाचन क्षेत्र 19 में 12 की जगह 14 प्रतिनिधियों के नामांकन मिले हैं। नामंाकन पत्रों की जांच की तो सभी वैध पाए गए। चार अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद शेष रहे 97 अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन क्षेत्रों से चुनकर आने वाले प्रतिनिधियों में से उपभोक्ता भंडार के 6 संचालकों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के तीन व ग्राम सेवा सहकारी समिति, महिला बहुद़्देश्यीय सहकारी समिति व अन्य क्षेत्र से तीन संचालक चुने जाएंगे। ऐसे में 12 संचालक मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। फिलहाल प्रतिनिधि साधारण निकाय के चुनाव का प्रारूप आया है। उसी के तहत चुनाव कराए जा रहे हैं। संचालक व अध्यक्ष के चुनाव का प्रारूप बाद में आएगा।

Updated on:
06 Jan 2018 05:31 pm
Published on:
06 Jan 2018 04:17 pm