महात्मा ज्योतिबा फूले हो कृषि विश्वविद्यालय का नाम
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने सावित्री बाई फूले को महान समाज सुधारक बताते हुए उनके विचारों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम से किए जाने का सुझाव दिया। विधायक हीरा लाल नागर ने सांगोद में नई सब्जीमंडी का नामकरण ज्योतिबा फूले के नाम से किए जाने तथा चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगवाने का सुझाव दिया। यूथ फाउण्डेशन के अध्यक्ष महावीर सुमन सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद महेश गौतम, राकेश पुटरा, संगठन के भावेश चौहान, राजेन्द्र सांखला सहित बडी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।