कोटा

2 मगरमच्छों ने छीना आनन्द कॉलोनी का आनन्द

कोटा. बजरंग नगर स्थित आनन्द विहार कॉलोनी के बदतर हालात हैं साथ ही दो मगरमच्छों ने कॉलोनीवासीयों का जीना दुश्वार कर रखा है।
2 min read
Aug 29, 2017
Bad Condition of Anand Vihar Colony of Kota
कोटा. बजरंग नगर स्थित आनन्द विहार कॉलोनी के बदतर हालात हैं साथ ही दो मगरमच्छों ने कॉलोनीवासीयों का जीना दुश्वार कर रखा है।

कोटा. जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, खाली भूखंडों में सड़ता पानी और कॉलानीवासियों को प्रताडि़त करते इस पानी में पनपे मच्छर...एेसे बदतर हालात हैं बजरंग नगर स्थित आनन्द विहार कॉलोनी में।

Read More:

सड़क-नालियों से लेकर साधारण सुविधाओं तक यहां आनन्द के दर्शन नहीं होते। कॉलोनी वालों का तो यहां तक दावा है कि खाली भूखंडों में दो मगरमच्छ भी रहते हैं जिनके मारे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर निगम व नगर विकास न्यास की अनदेखी के चलते स्थानीय निवासी काफी दिक्कतें ढेल रहे हैं।
नगर निगम के वार्ड 61 स्थित आनन्द विहार में कचरा पाइंटों पर कचरा-पात्र नहीं रखने से लोग सड़कों पर कचरा डाल रहे हैं। नगर निगम ने यहां न सड़कें बनाई, न ही नालियां।

Read More:

स्थानीय निवासी यशपाल मेहता ने बताया कि नगर विकास न्यास ने अधिकांश मकानों के पट्टे भी जारी कर दिए लेकिन न तो नगर विकास न्यास और न ही नगर निगम यहां मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा। नगर निगम व न्यास में लोगों ने कई बार लिखित में भी दिया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। स्थानीय पार्षद दुर्गेश कुमारी को अवगत कराया लेकिन हल नहीं निकला।

Read More:

कॉलोनी में खाली भूखंडों में भरे पानी में दो मगरमच्छ भी हैं। स्थानीय निवासी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि मगरमच्छ कई बार सड़क पर आ जाते हैं। सूचना नगर निगम व वन विभाग को कई बार लिखित में दी गई लेकिन दोनों विभागों ने इन मगरमच्छों को पकडऩे का कोई प्रयास नहीं किया। कॉलोनी में मगरमच्छों के चलते लोग बच्चों को भी अकेले बाहर नहीं निकलने देते।