कोटा

RBSE 10th Result: मजदूर की बेटी ने 10वीं में हासिल किए 97.83% अंक; जानिए सफलता की कहानी

RBSE 10th Result 2026 : कोटा के सांगोद क्षेत्र की छात्रा अस्मिता नागर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

2 min read
Mar 24, 2026
अस्मिता ने 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फोटो: पत्रिका

RBSE 10th Result 2026: कोटा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कोटा के सांगोद क्षेत्र की छात्रा अस्मिता नागर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अस्मिता ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

जवाहर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगोद की छात्रा अस्मिता ने गणित विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा साइंस और संस्कृत में भी उन्होंने 99-99 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें

RBSE Board 10th Result 2026: परीक्षा से चार माह पहले हुआ था पिता का निधन, अब बेटी ने 99% अंक लाकर नाम किया रोशन

अस्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता महेंद्र कुमार गोचर, मां राधिका पंवार और अपने शिक्षकों को दिया है। उन​का कहना है कि अच्छे परिणाम के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है और उन्होंने ने भी ऐसा ही किया। इसी कारण उनके 10वीं बोर्ड में अच्छे मार्क्स आए। अस्मिता के पिता मजदूर है और मां गृहिणी है।

रोजाना आठ घंटे तक पढ़ाई

अस्मिता के पिता महेंद्र कुमार गोचर ने कहा कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है। 8वीं में भी उसके अच्छे नंबर आए थे और 10वीं कक्षा में भी खूब मन लगाकर पढ़ाई की। वह रोजाना आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। ऐसे में अब बेटी ने बड़ी सफलता हासिल की है। बेटी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।

अंजली और योगेश के भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक

वहीं, कोटा के जंक्शन इलाके की अंजली ने 96.17 अंक हासिल किए है। वह अभिनव स्कूल की छात्रा है। उसे साइंस में सौ फीसदी नंबर मिले है। इसके अलावा सोगरिया नई बस्ती के रहने वाले योगेश सैनी ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल किए है। पिता सुनील परचूनी की दुकान चलाते है। योगेश इलाके में ही सरकारी स्कूल में पढ़ा है। उसने अंग्रेजी में 98 और सांइस में 99 नंबर हासिल किए हैं।

इस बार 94.23 प्रतिशत रहा दसवीं बोर्ड का परिणाम

बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन में जारी किया गया है। इस बार दसवीं बोर्ड का परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा। पिछली बार की तरह इस बार भी 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी। इस बार छात्राओं का 94.20 और छात्रों को 93.63 प्रतिशत परिणाम रहा।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Board Exam : अगले साल से 2 बार होगी बोर्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा ऐलान, जानें लाखों बच्चों को कैसे मिलेगा ‘सेकंड चांस’?

Also Read
View All

अगली खबर