कोटा

Kota: ‘मर्डर हुआ है…’,पार्क में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों का कहना है कि ये मर्डर हुआ है…ये सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

2 min read
Apr 28, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Suspicious Death In Kota: कोटा शहर के छावनी फ्लाईओवर के पास स्थित एक पार्क में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोठड़ी निवासी तारिक हुसैन (उम्र करीब 30-32 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तारिक ई-रिक्शा चलाने का काम करता था और रोज की तरह काम पर निकला था लेकिन रात को लौटा नहीं और आज सुबह शव पार्क में मिला।

ये भी पढ़ें

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ही ली अपनी 4 साल की बच्ची की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पार्क में शौचालय के पास मिला शव

परिजनों के अनुसार तारिक का शव पार्क में बने शौचालय के पास मिला। बताया जा रहा है कि रात को युवक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह उन्हें सूचना मिली कि तारिक का शव पार्क में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की हालत देखकर आक्रोशित हो गए।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों का कहना है कि ये मर्डर हुआ है…ये सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तारिक के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है जिसकी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हाथ पर मिले चोट के निशान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं हालांकि पुलिस का कहना है कि ये चोट मामूली है और मौत का कारण नहीं हो सकती। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

गुमानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हादसा है या फिर हत्या।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में अंतर्राज्यीय बावरी गैंग का पर्दाफाश: ट्रेन में बनाती थी लोगों को शिकार
Published on:
28 Apr 2026 02:53 pm
Also Read
View All