लखीमपुर खेरी

पुल से टकराकर नहर में गिरी कार बाप बेटे समेत चार की मौत

आधी रात को लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में हुई दुर्घटना accident में पुल की रेलिंग तोड़कर बेकाबू कार नहर में जा गिरी इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई दो बच गए जबकि चालक का पता नहीं चल सका।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 7:03 PM IST
accident_2.jpg
accident

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर खीरी ( accident ) फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में बाप बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। चार लोग कार के अंदर से मृत हालत में मिले जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार यह घटना ( car accident ) देर रात करीब 1:30 बजे हुई फोर्ड फिगो कार में सवार होकर रमवापुर सिकटीहा गांव से सात लोग धरहरा के शाहपुर अमेठी गांव में आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां इन्हें देर हो गई और देर रात यह सभी लोग उसी कार में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। आधी रात को करीब 1:30 बजे नहर की पुलिया पर कार बेकाबू हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आई और इसी दौरान शारदा नगर नहर पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार नदी में जा गिरी। बताया जाता है कि रेलिंग से टकराने के बाद कार की डिक्की खुल गई जिसमें दो लोग सवार थे और यह दोनों ही डिक्की खुलने पर सड़क पर गिर गए जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग नहर में जा गिरे। इनमें से चार की मौत हो गई। चालक का कोई पता नहीं चल सका।

इस दुर्घटना का पता चलने पर आसपास के गांव से लोग मौके पर पहुंच गए। रात्रि में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और ग्रामीणों की मदद से कार को खींचकर नहर से बाहर निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे नहर कार में गिर गई थी सूचना मिलते ही गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुर्घटना में डिग्गी में सवार दोनों लोग बच गए। चार लोग कार के अंदर से मृत हालत में मिले हैं लेकिन कार का चालक अभी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। मरने वालों में एक बाप बेटा भी हैं। जिनकी मौत हुई है उनमें रामपुर सिकटीया गांव निवासी 25 वर्षीय अजय और उसका बेटा प्रियांशु समेत 25 वर्षीय दीपक और 30 वर्षीय ललित वर्मा शामिल हैं। कार चालक सुमित का पता नहीं चल सका जिसकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
14 May 2021, 7:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान