30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार चुप्पी तोड़ो अमेठी की बेटी को न्याय दो : अजय कुमार लल्लू

- अमेठी मामले पर योगी सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू कहा, जिम्मेदारों की खामोशी बताती है उनकी नियत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 May 2021, 5:39 PM IST

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

सरकार चुप्पी तोड़ो अमेठी की बेटी को न्याय दो : अजय कुमार लल्लू

अमेठी. अमेठी में नाबालिग से कथिततौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की खराब और बेलगाम कानून व्यवस्था से बिफरे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि, जिम्मेदारों की खामोशी उनकी नियत बताती है। सरकार चुप्पी तोड़ो #अमेठी_की_बेटी_को_न्याय_दो।

यूपी सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त और जनता की पीड़ा हो चुकी है असहनीय : प्रियंका गांधी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, अमेठी में 12 साल की दलित बच्ची के साथ बर्बरता हुई, परिजन रेप, हत्या का आरोप लगा रहे है। ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बेलगाम सत्ता में कोई सुरक्षित नहीं। जिम्मेदारों की खामोशी उनकी नियत बताती है। सरकार चुप्पी तोड़ो #अमेठी_की_बेटी_को_न्याय_दो।

दुष्कर्म के बाद हत्या :- मामला यह है कि, अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग की कथिततौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।