11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त और जनता की पीड़ा हो चुकी है असहनीय : प्रियंका गांधी

- उत्तर प्रदेश में जगह-जगह नदियों में मिल रहे शव- चिंतित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथ
less than 1 minute read
Google source verification
यूपी सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त और जनता की पीड़ा हो चुकी है असहनीय : प्रियंका गांधी

यूपी सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त और जनता की पीड़ा हो चुकी है असहनीय : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कोरोना वायरस संक्रमण से पूरे यूपी में हाहाकार मच गया है। योगी सरकार की कार्रवाई के बाद संक्रमण तो कुछ घटा है पर मृत्यु नहीं रुक रही है। अंतिम संस्कार की सही व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने मजबूर होकर शवों को नदियों में बहा दिया। प्रदेश में जगह-जगह नदियों में मिल रहे शवों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि,उत्तर प्रदेश में हद से ज़्यादा अमानवीयता हो रही है। सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त है और जनता की पीड़ा असहनीय हो चुकी है।

अब कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए करना होगा तीन से चार माह का इंतजार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर लिखा कि, खबरों के अनुसार बलिया, गाजीपुर में शव नदी में बह रहे है और उन्नाव में नदी के किनारे सैकड़ों शवों को दफना दिया गया है। लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, कानपुर जैसे शहरों में मौत के आंकड़े कई गुना कम करके बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हद से ज़्यादा अमानवीयता हो रही है। सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त है और जनता की पीड़ा असहनीय हो चुकी है। इन मामलों पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में तुरंत न्यायिक जांच होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग