दूसरी डोज के लिए भटक रहे हैं लोग :- यूपी में अब तक 30.12 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सूबे किसी भी वैक्सीन की पहली और दूसरी कुल डोज 1.43 लोगों को लगाई जा चुकी है। वहीं लखनऊ में अब तक करीब 6.75 लाख लोगों को पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसमें साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को कोविशील्ड दी गई है। करीब दो हफ्ते से राजधानी के निजी अस्पतालों व अधिकांश सीएचसी-पीएचसी पर वैक्सीनेशन बंद होने से अचानक सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु, लोहिया, बीआरडी, आरएलबी जैसे केंद्रों पर दूसरी डोज लेने वालों की भीड़ बढ़ने लगी थी। दूसरी डोज पाने के लिए लोग भटक रहे थे। इस परेशानी को दूर करने के बजाए नए निर्देश में दूसरी डोज के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया। इससे लोगों को दूसरी डोज मिलनी मुश्किल हो गई। अब नए निर्देश के बाद दूसरी डोज वालों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि अभी निर्देश नहीं आया है, लेकिन जो भी गाइडलाइन होगी उसका पालन कराया जाएगा।