लखीमपुर खेरी

पहले बहन का कत्ल, फिर फायरिंग और अब आधी रात को धमाका, मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने पूर्व मंत्री समेत 4 पर लगाए गंभीर आरोप

Madhumita Shukla Case: मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला के घर पर आधी रात को बम से हमला। पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप। जानें पूरा मामला...
2 min read
nidhi shukla mdhumita sister , lakhimpur kheri nidhi shukla house attack
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की बहन निधि शुक्ला | फोटो सोर्स- X(@MauryaSunil01)

Madhumita Shukla Murder Case: यूपी का बहुचर्चित 'मधुमिता शुक्ला हत्याकांड' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला कोर्ट-कचहरी का नहीं, बल्कि आधी रात को हुए एक बम धमाके का है। मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने आरोप लगाया है कि डराने के लिए उनके घर पर रात के अंधेरे में बम से हमला किया गया। निधि ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर यूपी के पूर्व मंत्री समेत 4 लोगों पर आरोप लगाया है। निधि ने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

रात 3 बजे जोरदार धमाका

यह पूरी वारदात लखीमपुर खीरी शहर के मिश्रनान मोहल्ले की है, जहां निधि शुक्ला अपने परिवार के साथ रहती हैं। वारदात 30 जून और 1 जुलाई की रात की बताई जा रही है। निधि शुक्ला के मुताबिक, रात के करीब तीन बजे जब पूरा परिवार सोया हुआ था, तभी अचानक घर के बाहर एक बहुत तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि निधि की सुरक्षा में तैनात पुलिस का सिपाही भी बुरी तरह घबरा गया। सिपाही ने तुरंत फोन करके निधि को जगाया और कहा कि बाहर बम विस्फोट जैसा बहुत तेज धमाका हुआ है, इसलिए वे जल्दी से दरवाजा खोलें। लेकिन निधि ने डर के मारे रात में दरवाजा नहीं खोला और सीधे 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उन्होंने दरवाजा खोला।

'केस से पीछे हटने के लिए डराया जा रहा है…'

निधि शुक्ला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है। निधि का कहना है कि यह हमला सिर्फ उन्हें डराने-धमकाने के लिए नहीं, बल्कि उनकी जान लेने की नीयत से भी कराया जा सकता है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि यह हमला उन्हें मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में चल रही कानूनी लड़ाई से पीछे हटने के लिए मजबूर करने के मकसद से कराया गया है। निधि ने कहा कि अगर भविष्य में उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो पूरी जिम्मेदारी इसके पीछे हमला कराने वालों की होगी।

क्या था मधुमिता शुक्ला हत्याकांड?

यह पूरा मामला करीब 23 साल पुराना है। 9 मई 2003 को लखनऊ में रहने वाली एक मशहूर कवयित्री मधुमिता शुक्ला की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने उस वक्त यूपी की सियासत में भूचाल ला दिया था, क्योंकि जांच के दौरान सामने आया कि मधुमिता सात महीने की गर्भवती थी। इसके बाद जब DNA टेस्ट हुआ, तो सामने आया कि उस बच्चे का संबंध यूपी सरकार के बड़े मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से था।

Also Read
View All
लखीमपुर खीरी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, जानें लखनऊ के क्षेत्रों का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

भाजपा विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी, दलित पैंथर के नेता बोले- हो रही एकतरफा कार्रवाई, बेकसूरों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा

पापा बचाओ बेटा चिल्लाता रहा, लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा पिता, आंखों के सामने चली गई इकलौते बेटे की जान

‘हम पाकिस्तान के सांसद थोड़े ही हैं’, अधिकारियों पर भड़के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया

‘तुम्हारे बिना नहीं जी सकता’, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर 22 साल के युवक ने की खुदकुशी