टेक्नोलॉजी

जेब पर भारी पड़ेगा डेड पैन कार्ड, 10 हजार का जुर्माना और जेल भी मुमकिन, जानें इनकम टैक्स के कड़े नियम

क्या आपका पैन कार्ड 'डेड' हो गया है? Inactive PAN Card Penalty और कानूनी पचड़ों से बचने के लिए जानें पैन-आधार लिंक करने की फीस और स्टेटस चेक करने का सही स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

3 min read
Jan 14, 2026
Inactive PAN Card Penalty (Image: Gemini)

Inactive PAN Card Penalty: यह खबर आपके काम की है, क्योंकि आपकी एक छोटी-सी लापरवाही आपके बैंक बैलेंस को बिगाड़ सकती है। आजकल हम हर चीज का स्टेटस चेक करते हैं, चाहे वो ऑनलाइन ऑर्डर हो या व्हाट्सएप का लास्ट सीन। लेकिन क्या आपने कभी अपने PAN कार्ड का स्टेटस चेक किया है?

अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव यानी तकनीकी भाषा में कहें तो ‘डेड’ हो चुका है, तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसमें न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि कुछ मामलों में कानूनी पचड़े भी बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

IIT कानपुर की मदद से भारत ने बनाया स्वदेशी रोबो-डॉग SCORP, विदेशी सिस्टम्स को देगा मात

क्यों हो रहा है पैन कार्ड ‘डेड’?

दरअसल, इनकम टैक्स विभाग ने PAN को Aadhaar से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। तय समयसीमा के भीतर जिन लोगों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, उनके PAN कार्ड को ‘inoperative’ (निष्क्रिय) कर दिया गया।

कई लोगों को लगता है कि कार्ड तो उनके पास है, इसलिए काम करता रहेगा। लेकिन हकीकत यह है कि डिजिटल सिस्टम में ऐसा PAN वैध नहीं माना जाता, भले ही कार्ड फिजिकली आपके पास मौजूद हो।

Inactive PAN Card Fine: 10,000 रुपये का फटका और जेल का डर

अब बात करते हैं उस खतरे की, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत PAN नंबर का इस्तेमाल करता है या नियमों के बावजूद इनएक्टिव PAN का उपयोग करता पाया जाता है - जैसे बैंक में बड़े लेन-देन, 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश डिपॉजिट या प्रॉपर्टी डील के दौरान तो उस पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसके अलावा, अगर जांच में यह सामने आता है कि PAN का इस्तेमाल टैक्स चोरी, फर्जी लेन-देन या धोखाधड़ी के इरादे से किया गया, तो मामला सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रहता। ऐसे गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है, जिसमें सजा का प्रावधान मौजूद है।

हालांकि, यह साफ करना जरूरी है कि जेल की कार्रवाई बहुत ही गंभीर और साबित किए गए मामलों में ही होती है, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगना पूरी तरह संभव है।

इन कामों पर लग जाएगा ब्रेक

अगर आपका PAN कार्ड इनएक्टिव है, तो समझिए आपके ये जरूरी काम अटक सकते हैं।

  • आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे
  • आपका टैक्स रिफंड अटक सकता है
  • बैंक खाता फ्रीज हो सकता है या नया खाता खोलने में दिक्कत आएगी
  • लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन रिजेक्ट हो सकते हैं
  • म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश नहीं कर पाएंगे

घर बैठे कैसे चेक करें अपना PAN स्टेटस?

घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने PAN का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाएं
  • ‘Verify Your PAN’ विकल्प पर क्लिक करें
  • PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • OTP डालें

अगर स्क्रीन पर “PAN is Active and details are as per PAN” लिखा आए, तो सब ठीक है। अगर ‘Inactive’ लिखा आए, तो समझ लीजिए कि कार्रवाई जरूरी है।

How to reactivate Inactive PAN Card: अब क्या करें?

अगर आपने PAN-Aadhaar लिंकिंग समय पर नहीं की थी और आपका PAN इनएक्टिव हो गया है, तो उसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए 1,000 रुपये तक की लेट फीस चुकानी पड़ सकती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह राशि अपने-आप आपके बैंक खाते से नहीं काटी जाती। यह फीस PAN को फिर से एक्टिव कराने या Aadhaar से लिंक करने की प्रक्रिया के दौरान, पोर्टल पर खुद भुगतान करनी होती है।

यानी यह कोई अलग से लगाया गया टैक्स नहीं, बल्कि PAN को फिर से वैध बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें

Income Tax Refund Status Check: अब तक नहीं आया पैसा? बैंक जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 2 मिनट में जानें कहां अटका है रिफंड

Updated on:
14 Jan 2026 01:20 pm
Published on:
14 Jan 2026 01:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर