टेक्नोलॉजी

Realme-Samsung की छुट्टी? कम दाम में AMOLED डिस्प्ले और 108MP कैमरा लेकर आ रहा Redmi Note 15

Redmi Note 15 5G Launch Date: रियलमी और सैमसंग की बढ़ी धड़कनें! 20 हजार से कम में आ रहा 108MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले वाला रेडमी का नया फोन। जानें लॉन्च डेट और फीचर्स।
2 min read
Dec 18, 2025
Redmi Note 15 5G Launch Date
Redmi Note 15 5G Launch Date (Image: Redmi)

Redmi Note 15 5G Launch Date: नए साल की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन बाजार का तापमान बढ़ने वाला है। 20 हजार रुपये के बजट सेगमेंट में अभी तक Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स का दबदबा रहा है, लेकिन अब शाओमी (Xiaomi) का सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) इस खेल को पलटने की तैयारी कर चुका है। कंपनी 6 जनवरी को भारत में अपनी Redmi Note 15 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है।

Redmi Note 15 5G Amazon: लॉन्च से पहले लाइव हुई ई-कॉमर्स साइट

अमेजन (Amazon) पर इस फोन के फीचर्स लीक नहीं, बल्कि आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गए हैं। और सच कहें तो, फीचर्स को देखकर लगता है कि मिड-रेंज मार्केट में मुकाबला कड़ा होने वाला है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या है जो इसे दूसरों से अलग बनाता है।

Redmi Note 15 5G Processor: 4 साल तक हैंग नहीं होगा फोन?

बजट फोन खरीदने वालों की सबसे बड़ी शिकायत क्या होती है? यही कि 6 महीने या साल भर बाद फोन धीमा हो जाता है। रेडमी ने इस बार इसी दुखती रग पर मरहम लगाने की कोशिश की है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। लेकिन प्रोसेसर के नाम से ज्यादा अहम इसका काम है। ब्रांड का दावा है कि यह फोन 48 महीने यानी पूरे 4 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। यानी आप चाहे गेम खेलें या मल्टीटास्किंग करें, फोन की स्पीड सालों-साल बरकरार रहने का वादा किया जा रहा है।

Redmi Note 15 Specifications: डिस्प्ले कैसी होगी?

कंटेंट वॉचिंग के शौकीनों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। फोन में 6.77 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। मार्केट में इस कीमत पर कई बार कंपनियां LCD पैनल पकड़ा देती हैं, लेकिन यहां आपको गहरा काला रंग और बेहतरीन कंट्रास्ट वाली AMOLED स्क्रीन देखने को मिलेगी। साथ में 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रॉलिंग एकदम मक्खन जैसी स्मूथ होगी। पुराने साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट की जगह इसमें मॉडर्न इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो इसे थोड़ा प्रीमियम फील देता है।

Redmi Note 15 5G Android 15 Update: सॉफ्टवेयर कैसा होगा?

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन अपने कई प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकता है। जहां कई कंपनियां अभी भी Android 14 चिपका रही हैं, वहीं Redmi Note 15 बॉक्स से बाहर आते ही लेटेस्ट HyperOS 2 पर चलेगा, जो Android 15 पर आधारित है। यानी आपको लेटेस्ट फीचर्स के लिए अपडेट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Redmi Note 15 5G Camera Specs: बैटरी और कैमरा

पावर बैकअप के लिए रेडमी ने इसमें 5,520mAh की जंबो बैटरी फिट की है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह आराम से 1.6 दिन तक चल जाएगी। यानी पावर बैंक साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं, फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डीटेल्ड फोटोज लेने में सक्षम है।

Redmi Note 15 5G Price in India: कीमत और उपलब्धता

अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर कि आखिर कीमत क्या होगी? रेडमी ने पुष्टि की है कि यह फोन 20,000 रुपये से कम की कैटेगरी में आएगा। 6 जनवरी को लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री अमेजन (Amazon) के जरिए होगी।

कुल मिलाकर, अगर आप नए साल में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो जेब पर भारी न पड़े और फीचर्स में फ्लैगशिप जैसा फील दे, तो 6 जनवरी का इंतजार करना समझदारी हो सकती है।

Updated on:
18 Dec 2025 01:00 pm
Published on:
18 Dec 2025 12:49 pm