लाइफस्टाइल

100 Saal Kaise Jiye : कितना पानी पिएं, कितना चलें… 100 साल लंबा जीने के लिए डॉ. नरेश त्रेहान ने बताई 10 बातें

100 Saal Kaise Jiye : अगर आप 100 साल तक जीना चाहते हैं तो आपको देश के मशहूर डॉक्टर नरेश त्रेहान के टिप्स फॉलो करने चाहिए। लंबा जीने के लिए क्या खाएं, क्या पिएं और कितना एक्सरसाइज करें... इन बातों को डॉक्टर ने शेयर किया है।

2 min read
Jan 09, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

100 Saal Kaise Jiye Dr Naresh Trehan Share tips : लंबा जीना कौन नहीं चाहता है। पर, अब लोग बामुश्किल ही 60 की उम्र पार कर पा रहे हैं। देश के फेमस डॉ. नरेश त्रेहान ने बताया कि हमारे देश में 100 में 11 लोग ही 60 की उम्र पार करते हैं। ऐसे में हमें लंबा जीने के बारे में सोचना चाहिए। ये सबकुछ लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर किया जा सकता है। 100 साल जीने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, लंबा जीने के लिए क्या खाना चाहिए… इन सारी चीजों के बारे में डॉक्टर त्रेहान ने बताया है-

ये भी पढ़ें

Long Life Secrets: एक नियम अपनाकर जी 115 साल जिंदगी, लंबा जीना है आप भी जान लें ये बातें

डॉक्टर नरेश त्रेहान के टिप्स

देश के मशहूर डॉक्टर नरेश त्रेहान ने 40 साल से ऊपर के लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए 10 बातें बताई हैं। उनका मानना है कि इस पर अमल करने की जरुरत है। इससे आपकी उम्र लंबी हो सकती है। अगर आपकी उम्र भी 40 पार कर रही है तो आप इन बातों को अपनी लाइफ में शामिल करें-

100 साल जीने के लिए क्या करना चाहिए?

1- दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए। ये शरीर को जवां रखने में मदद करता है। हेल्दी रहने के लिए इतना पानी जरूर पिएं। साथ ही जानिए, उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए।
2- शरीर से काम लीजिए। जितना शरीर से काम लेंगे यानि मेहनत करेंगे उतना शरीर स्वस्थ्य रहेगा।
3- खाना जरुरत के हिसाब से खाइए। चीनी या मिठाई दो सप्ताह तक छोड़कर देखिए। देखिए कैसे चेहरे पर सूजन कम होता है। रात को कार्बोहाइड्रेट मत खाइए सलाद खाइए।
4- वाहन का प्रयोग कम करें। पैदल या साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करें। इससे आपको अलग से जिम जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
5- गुस्सा नहीं होना है। कम बोलिए, बोलने से पहले सोचिए। घर या अपने आसपास No Anger zone बनाइए।
6- धन का मोह छोड़िए। उतना धन कमाइए जितना जरूरी है।
7- कभी किसी चीज को पाने के लिए खुद पर गुस्सा न उतारें।
8- पद, जाति, धर्म और पैसा आपका अहंकार बढ़ाती है उसे त्यागें। जीवन में विनम्र बनिए।
9- बाल सफेद होने का मतलब बुढ़ापा नहीं है। आप आशावादी रहें। यात्रा करना चाहिए जब तक घुटने साथ दे रहे हैं।
10- छोटों से बहुत सहानुभूति रखिए।

कुल मिलाकर डॉ. त्रेहान ने लंबा जीने के लिए सुकून भरी जिंदगी जीने का मंत्र दिया है। साथ ही खुश रहना भी जरूरी बताया है। आप इन चीजों को अपनाकर अपनी आयु खुद बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Superager Secrets: 95 साल की महिला ने बताया लंबा जीने का सीक्रेट, एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक की शेयर

Also Read
View All

अगली खबर