24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Superager Secrets: 95 साल की महिला ने बताया लंबा जीने का सीक्रेट, एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक की शेयर

अमेरीका में 95 साल की उम्र से बड़े शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ लोगों पर एक रिसर्च की जा रही है। रिसर्च में शामिल 95 साल की सैली फ़्रोलिच ने अपनी लंबी उम्र के से जुड़े राज बताए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 27 Jun 2025, 5:27 PM IST

Superager Secrets

Superager Secrets ( photo - AI generated )

अमेरीका में एक रिसर्च की मदद से ऐसे 10,000 लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है जिनकी उम्र 95 साल या उससे ज़्यादा होते हुए भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। सुपरएजर्स कहे जाने वाले इन लोगों के इस अध्ययन में सैली फ़्रोलिच नाम की एक महिला भी शामिल है जिनकी उम्र 95 साल है। यह रिसर्च अमेरिकन फ़ेडरेशन फ़ॉर एजिंग रिसर्च द्वारा की जा रही है। फ़्रोलिच की लाइफ को देख कर उन आदतों को समझा जा सकता है, जो लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आइए इन आदतों के बारे में जानते है।

संतुलित आहार

सैली के अनुसार अच्छे स्वास्थ के लिए दिन में तीन बार खाना ज़रूरी है। लेकिन इस दौरान हमें ज़्यादा नहीं बल्कि थोड़ा थोड़ा करके खाना चाहिए।

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन

सैली का मानना है कि धूम्रपान छोड़ने और शराब का सेवन कम करने से लंबे समय तक जीवीत रहा जा सकता है।

स्वस्थ वजन बनाए रखना

सैली ने बताया कि पिछले 50 सालों से उनका वजन स्थिर बना हुआ है। हालांकि वह समय के साथ अपने शरीर में आए बदलावों को स्वीकार करती हैं।

नियमित व्यायाम

सैली अपनी ज़िंदगी में काफी सक्रिय रहती हैं। वह हफ्ते में दो से तीन बार गोल्फ खेलती हैं और वह अपनी दिनचर्या में ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम भी शामिल करती हैं।

मानसिक स्वास्थ


शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। सैली अपने शारीरिक स्वास्थ के साथ साथ अपने मानसिक स्वास्थ का भी पूरा ध्यान रखती है वह दिमाग को तेज रखने के लिए हर हफ्ते ब्रिज खेलती है, ऑडियोबुक सुनती है और टेलीविजन देखती है।

सामाजिक जुड़ाव

सैली के लिए सामाजिक रूप से सक्रिय रहना एक प्राथमिकता है। वह नियमित रूप से दोस्तों से मिलती है, अपने परिवार के साथ समय बिताती है और अपने पोते-पोतियों के साथ भी जुड़ी रहती है।

खुश रहना

सैली कहती हैं कि काम वह करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले, जैसे आइसक्रीम और चॉकलेट का मज़ा लेना। ये चीज़ें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में थोड़ी-सी खुशी भर देती हैं।

स्वयं की देखभाल

सैली का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी दिखावट पर पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह इस उम्र में भी इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि वह कैसी दिखाई दे रही है। वह नियमित रूप से अपने बाल और नाखूनों को संवारती है।

उम्र बढ़ने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण

सैली का मानना है कि उम्र बढ़ने के बारे में सकारात्मक सोच रखने से जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।

स्वस्थ जीवनशैली का सही मिश्रण है लंबी उम्र का राज

सैली की जीवन जीने का तरीका यह दर्शाता है कि हमारे जेनेटिक्स और स्वस्थ जीवनशैली के सही मिश्रण से एक लंबी जिंदगी पा सकते है। सैली का मानना है कि इन दोनों चीज़ों को एक साथ मिलाकर चलने से हम न सिर्फ लंबा जीते हैं, बल्कि खुश और स्वस्थ भी रहते हैं। यह एक तरह का रास्ता है जिस पर चलकर हम सेहतमंद जिंदगी पा सकते हैं।

सुपरएजर्स के साथ उनके बच्चों और बच्चों के साथियों पर किया अध्ययन

बढ़ती उम्र की विशेषज्ञ डॉ. सोफिया मिलमैन ने बताया कि यह अध्ययन लंबी उम्र के पीछे के बॉयलोजिकल कारणों को समझने में काफी महत्वपूर्ण है। ज्यादा उम्र वाले लोगों के साथ साथ इस अध्ययन में उनके बच्चों और उनके बच्चों के साथी जिनके माता पिता सुपरएजर्स नहीं है, उन पर भी रिसर्च की गई है। डॉ. मिलमैन के अनुसार, बच्चों और उनके साथियों में तुलना करना उन खास जीन्स का पता लगाने के लिए जरूरी है जो लंबी उम्र की वजह बनते है।

स्वास्थ विशेषज्ञ ने कही यह बात

जनरल फिजिशियन डॉ. शुचिन बजाज ने बताया कहा कि, स्वास्थ आदतें अपनाने से हमारी सेहत में सुधार होता है यह सभी जानते है। लेकिन यह आदते हमारी उम्र को कितना बढ़ाती है इस बात पर अभी शोध किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जीवनशैली से जुड़े कारकों को लंबी उम्र का कारण भी बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, आनुवंशिक प्रवृत्ति, पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं और अन्य कारकों के कारण हर व्यक्ति के लिए इसके नतीजे अलग अलग हो सकते है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल