लाइफस्टाइल

15 अगस्त सेलिब्रेशन के लिए बनाएं ट्राई कलर मीठे, नमकीन और ड्रिंक्स, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Tricolor Food Recipes: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर अगर आप पार्टी होस्ट कर रहे हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि किस थीम पर करें, तो यहां दिए गए ट्राई कलर फूड से आइडिया लेकर ट्राई कलर मीठे, नमकीन और ड्रिंक बना सकते हैं।
2 min read
Aug 13, 2026
Tiranga Recipes, Independence Day Food Ideas
Tricolour Recipes/image credit instagram/ marwadi.khana.khazana/ aakshi_aiminikitchen/pakkinti_pankajam/shabana_ke_recipes and gemini

15 August Special Recipes: 15 अगस्त के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर सेलिब्रेशन के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी खास लगे, तो ट्राई कलर फूड थीम ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं मीठे, नमकीन और ड्रिंक में ट्राई कलर में क्या-क्या बना सकते हैं।

ट्राई कलर सैंडविच

ट्राई कलर में अगर आप कुछ आसान और टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं, तो ट्राई कलर सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए सफेद ब्रेड की स्लाइस के बीच गाजर की स्टफिंग भरने के बाद दूसरी स्लाइस में शिमला मिर्च जैसी हरी सब्जियों की स्टफिंग भरें और पुदीना-धनिया चटनी की हरी लेयर लगाएं। इसे लेयर करें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर या ऐसे ही सर्व करें।

ट्राई कलर ढोकला

15 अगस्त के लिए ट्राई कलर ढोकला एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए ढोकले को तीन रंगों में तैयार किया जा सकता है। केसरिया रंग के लिए गाजर, सफेद के लिए प्लेन ढोकला और हरे रंग के लिए पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं। तीनों लेयर को एक साथ सेट करके छोटे टुकड़ों में काटें और ऊपर से धनिया से गार्निश करें।

ढोकला के अलावा आप चाहें तो ट्राई कलर इडली भी बना सकते हैं। इसके लिए इडली बैटर को तीन हिस्सों में बांटकर एक में गाजर की प्यूरी, दूसरे को प्लेन और तीसरे में पालक की प्यूरी मिला सकते हैं। इसके बाद तीनों रंगों की इडली तैयार करें और नारियल चटनी व सांभर के साथ सर्व करें।

ट्राई कलर केक

नमकीन के अलावा मीठे के लिए आप ट्राई कलर तिरंगा केक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए केक को तीन लेयर में तैयार करें। ऊपर या एक लेयर में केसरिया रंग के लिए ऑरेंज फ्लेवर, बीच में सफेद रंग के लिए क्रीम और नीचे हरे रंग के लिए पिस्ता या ग्रीन फ्रॉस्टिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। केक को बहुत ज्यादा सजाने के बजाय सिंपल रखें, ताकि तीनों रंग साफ नजर आएं।

ट्राई कलर श्रीखंड

अगर आप कुछ ट्रेडिशनल मीठा बनाना चाहती हैं, तो ट्राई कलर श्रीखंड ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए गाढ़े दही से तैयार श्रीखंड को तीन हिस्सों में बांटें। एक हिस्से में आम या केसर से केसरिया रंग और स्वाद दें, दूसरे को इलायची के साथ प्लेन रखें और तीसरे में पिस्ता मिलाकर हल्का हरा रंग और स्वाद दें। अब तीनों को ग्लास में लेयर करके ऊपर से पिस्ता या बादाम से गार्निश करें।

ट्राई कलर लस्सी

नमकीन और मीठे के अलावा पीने के लिए आप ट्राई कलर लस्सी बना सकते हैं। इसके लिए लस्सी को तीन फ्लेवर में तैयार करें। केसरिया रंग के लिए केसर या आम, बीच में प्लेन लस्सी और हरे रंग के लिए पिस्ता फ्लेवर का इस्तेमाल करें। इसे पारदर्शी ग्लास में तीन लेयर में डालें, ताकि तीनों रंग साफ नजर आएं। ऊपर से पिस्ता या केसर से गार्निश करके इसे सर्व कर सकते हैं।

Updated on:
13 Aug 2026 10:12 am
Published on:
13 Aug 2026 10:09 am