
80s AI Trend Photos: सोशल मीडिया पर आए दिन नए नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं, जिन्हें यूजर्स भी काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही एक 80s AI Trend इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस ट्रेंड में AI की मदद से लोग 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में अपनी फोटो या वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर कर रहे हैं। पुराने हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े और उस दौर के फैशन से सजे इन रेट्रो लुक्स को सेलेब्स के साथ नेता और क्रिकेटर्स भी अपना रहे हैं। इनमें कुछ लोगों ने खुद AI से अपनी तस्वीरें तैयार कर ऑफिशियल पोस्ट की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें फैन पेज से भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। आइए देखते हैं 80s AI Trend में किसका कैसा रेट्रो अंदाज नजर आया।
क्रिकेटर विराट कोहली का 80 के दशक के रेट्रो अंदाज वाला AI लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस तस्वीर में विराट लंबे बाल, दाढ़ी, डेनिम जैकेट, टीशर्ट और उस दौर के स्टाइलिश एक्सेसरीज में नजर आ रहे हैं। उनका पूरा लुक 80s के फैशन और विंटेज स्टाइल की याद दिलाता है।वहीं, इसी चैनल पर शेयर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी 80s वाला AI तस्वीर में क्रिकेटर पुराने दौर के हेयरस्टाइल और उस समय के फैशन स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उनका यह रेट्रो लुक उन्हें 80 के दशक के अंदाज में एक अलग और विंटेज रूप देता है।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 80 के दशक के रेट्रो अंदाज वाली अपनी AI तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में क्रिकेटर क्रीम कलर के स्वेटर और मैचिंग ट्राउजर के साथ उस दौर की हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में INDIA PRACTICE 1985 लिखा दिखाई दे रहा है, जो तस्वीर को 80s का खास विंटेज टच दे रहा है। चहल का यह AI लुक पुराने दौर के क्रिकेट और फैशन की याद दिला रहा है। इसके साथ ही चहल ने दो और फोटो पोस्ट की है।
क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अपनी पत्नी के साथ 80 के दशक के रेट्रो ट्रेंड को फॉलो करते हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में शिखर धवन मैचिंग ब्लेजर और पैंट के साथ प्रिंटेड शर्ट और चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी जींस, टी-शर्ट और ब्लेजर में रेट्रो लुक में दिखाई दे रही हैं।
क्रिकेटर्स के अलावा भारत के युवा और प्रसिद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने भी इस रेट्रो ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी AI तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में चश्मा पहने एक युवा प्रज्ञानानंद डेनिम जैकेट और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वह टेबल पर बैठे एक अन्य व्यक्ति के साथ शतरंज खेलते हुए अपने अगले कदम की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी 80 के दशक के इस रेट्रो ट्रेंड में हिस्सा लिया है। उन्होंने AI से तैयार अपनी रेट्रो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका लुक 80 के दशक के अंदाज में नजर आ रहा है।
80s Retro AI Trend में राहुल गांधी खुद इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बने। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस हैंडल से राहुल गांधी की AI से तैयार 80 के दशक के रेट्रो अंदाज वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में राहुल गांधी का लुक पुराने दौर के स्टाइल में दिख रहा है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी 80 के दशक के रेट्रो ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी AI तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर को बैकग्राउंड में दिखाया गया है। खास बात यह है कि तस्वीर में उनके दिवंगत पिता की तस्वीर भी नजर आ रही है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी 80 के दशक के इस रेट्रो ट्रेंड को अपनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे रेट्रो स्टाइल की शर्ट पहने और विंटेज कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। AI की मदद से तैयार की गई इस तस्वीर में उनका लुक 80 के दशक के अंदाज में दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस ट्रेंड के लिए AI तस्वीर का सहारा नहीं लिया। उन्होंने 1980 के दशक की अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए इस ट्रेंड में हिस्सा लिया है।