
अरिश्फा खान Inspired Makeup (file photo) image credit youtube/ArishfaKhanofficial
Arishfa Khan Inspired Makeup: 'बिग बॉस 20' की 23 साल की कंटेस्टेंट अरिश्फा खान इन दिनों अपने लुक और मेकअप को लेकर चर्चा में हैं। फैंस भी उनके लुक की काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर अरिश्फा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस' में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अरिश्फा खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक Easy Glam Makeup Look शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अरिश्फा ने इस ग्लैमरस और नेचुरल मेकअप लुक को कैसे क्रिएट किया और आप इसे Step by Step कैसे कर सकती हैं।
स्टेप 1:अरिश्फा खान इंस्पायर्ड मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे पर टोनर और मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और मेकअप चेहरे पर ज्यादा स्मूथ और अच्छा लगेगा। इसके साथ ही होंठों पर लिप बाम लगाएं।
स्टेप 2: अरिश्फा खान ने लुक को लाइट और नेचुरल रखने के लिए फाउंडेशन की जगह स्किन टोन से मिलता जुलता कंसीलर चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड किया है।
स्टेप 3: बेस के बाद आइब्रो को नेचुरल लुक दें। इसके लिए आप ब्राउन आइब्रो पेंसिल, पाउडर या ब्रश का इस्तेमाल कर आइब्रो के खाली हिस्सों को भरें। ध्यान दें कि आइब्रो को बहुत ज्यादा डार्क या शार्प शेप देने से बचें, ताकि लुक नेचुरल लगे।
स्टेप 4: आंखों का मेकअप शुरू करने के लिए मीडियम ब्राउन आईशैडो लें और इसे पूरे आईलिड पर लगाएं। आईलिड के सेंटर वाले हिस्से पर लाइट शिमर लगाएं। इसके बाद लोअर लैश लाइन के नीचे हल्का ब्राउन आईशैडो लगाएं। इसे बहुत ज्यादा डार्क न करें और अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि आंखों का लुक सॉफ्ट और नेचुरल रहे। इसके बाद डार्क ब्राउन आईशैडो लें और इसे आंखों के आउटर कॉर्नर पर लगाएं। लुक को सॉफ्ट रखने के लिए लिक्विड आईलाइनर की जगह डार्क ब्राउन या ब्लैक आईशैडो से आईलाइनर लगाएं। आई मेकअप पूरा करने के लिए आईलैश कर्लर की मदद से आईलैशेज को कर्ल करें और इसके बाद मस्कारा लगाएं।
स्टेप 5: आई मेकअप के बाद बेबी पिंक या कोरल शेड का ब्लश लें और इसे गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। ब्लश को अच्छी तरह ब्लेंड करें और इसे थोड़ा ऊपर की तरफ लगाएं, ताकि फेस पर लिफ्टेड लुक आए।
स्टेप 6: फेस को डायमेंशन देने के लिए नाक पर हल्का सा कॉन्टूर लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद गालों, नाक और ठुड्डी पर हाइलाइटर लगाएं।
स्टेप 7: ब्राउन कलर के लिप लाइनर की मदद से होंठों की शेप को हल्के हाथों से डिफाइन करें। इसके बाद लिप टिंट लगाएं और आखिर में नेचुरल पिंक या ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लगाएं। इससे लिप्स पर सॉफ्ट, ग्लॉसी और फ्रेश फिनिश आएगी।
स्टेप 8: अब मेकअप को सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर पाउडर लगाने के बजाय अंडर आई, नाक के आसपास, माथे और उन जगहों पर हल्का पाउडर लगाएं, जहां ज्यादा पसीना आता है। इससे मेकअप सेट रहेगा और फेस जरूरत से ज्यादा मैट भी नहीं लगेगा।
स्टेप 9: सबसे आखिर में पूरे चेहरे पर मेकअप फिक्सर स्प्रे करें। इससे मेकअप अच्छी तरह सेट होगा और पार्टी या किसी खास मौके के दौरान लंबे समय तक टिका रहने में मदद मिलेगी।
Updated on:
11 Sept 2026 10:37 am
Published on:
11 Sept 2026 10:24 am
