लाइफस्टाइल

Arvind Singh Mewar ने यूके से की थी पढ़ाई, करोड़ों की संपत्ति! क्रिकेट खेलते थे टॉप का, ऐसी जीते थे लाइफ

Arvind Singh Mewar Net worth: महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा (Arvind Singh Mewar Funeral) आज निकाली जा रही है। आइए जानते हैं कि अरविंद सिंह के पास कुल कितनी संपत्ति थी और कैसी लाइफ जीते थे?

3 min read
Mar 16, 2025
Arvind Singh Mewar: अरविंद सिंह मेवाड़ की लग्जरी लाइफ को दिखाती तस्वीर

Arvind Singh Mewar Net worth: महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन (Arvind Singh Mewar Death) से पूरा राजस्थान शोकाकुल है। लंबी बीमारी के बाद 81 की उम्र में सिटी पैलेस उदयपुर में उनका निधन हुआ। आज 17 मार्च को अंतिम यात्रा (Arvind Singh Mewar Funeral) निकाली जा रही है जिसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं।

राजस्थान के तमाम बड़े नेता भी वहां पहुंचे हैं। अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपने जीवन में उदयपुर के लिए कई काम किए जिसमें से एक है, डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड। इसके अलावा आज हम इनके जीवन की उपलब्धियों, एजुकेशन (Arvind Singh Mewar Education) और अरविंद सिंह मेवाड़ ने कितनी संपत्ति अपनों के लिए छोड़ी है। चलिए हम जानते हैं।

Lakshyaraj Singh Mewar: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ संभालेंगे गद्दी

Lakshyaraj Singh Mewar Net worth: अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटा हैं लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। लक्ष्यराज अब उनकी विरासत को आगे लेकर जाएंगे। इसको लेकर गद्दी उत्सव परंपरा होती है जिसके बाद उनको विरासत सौंपा जाता है।

अरविंद सिंह मेवाड़ के बारे में हम जानेंगे ये बातें-

1 - कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़?
2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?
3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?
4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?
5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार

1 - कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़? (Arvind Singh Mewar Kon Hai)

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद गूगल पर ये सर्च किया जा रहा है कि "Arvind Singh Mewar Kon Hai"। ये श्रीजी हुजूर के नाम से भी प्रसिद्ध थे। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप सिंह के वंशज हैं। इनका जन्म 13 दिसंबर 1944 को सिटी पैलेस, उदयपुर में हुआ था। ये (अरविंद सिंह मेवाड़) उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। मेवाड़ की संस्कृति और परंपरा को इन्होंने जिंदा रखने का काम किया।

2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?

अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 50 हजार करोड़ की संपत्ति का भी जिक्र है। हालांकि, इस संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद भी चल रहा है।

3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?

Arvind Singh Mewar Education
  • अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई
  • उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन
  • UK के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री

4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?

साथ ही जान लें कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने अमेरिका में कुछ समय तक नौकरी भी की थी। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। इसके अलावा वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक

जिस उदयपुर में आज डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है उसके जनक ये माने जाते हैं। बताया जाता है कि उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग आरंभ कराने के लिए काफी मेहनत की तब जाकर आज देश-दुनिया के सेलेब्स यहां शादी करने आते हैं। आज इस कारण उदयपुर का ट्रैवल मार्केट इससे करोड़ों की कमाई करता है। इस कारण उदयपुर में पर्यटन भी काफी बढ़ा।

5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार

अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कई शानदार विंटेज कार थी। 1946 से उनके पास लाल रंग की MG TC कार रही। वो हर दिन उस कार से सैर-सपाटा करने निकलते थे। उनको इस कार से बेहद लगाव रहा। कहा जाता है कि इस कार के साथ काफी वक्त बिताते थे। ऐसी ही कई कारें इनके पास हैं।

अरविंद सिंह मेवाड़ की रॉयल कारें

अरविंद सिंह मेवाड़ की विंटेज कारें

  • फोर्ड ए (1930 मॉडल)
  • ब्यूक कार (1946 मॉडल)
  • द रोल्स रॉयस फैंटम II 181 आरवाई
  • MG TC कार

डिस्क्लेमर- उपरोक्त दी गई जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है और ये अलग-अलग सोर्स से ली गई हैं। ये सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है। पत्रिका डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read
View All

अगली खबर