
Lalit Modi in vanuatu: देखिए ललित मोदी की लग्जरी लाइफ की तस्वीरें
Lalit Modi Lifestyle: देश के फरार बिजनेसमैन ललित मोदी का नाम आते ही सबसे पहले कई गर्लफ्रेंड्स वाला शख्स नजर आता है। रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हैं और सोशल मीडिया पर डेटिंग की बातें शेयर करते रहते हैं। ललित मोदी की संपत्ति करीब 4000 करोड़ रुपए बताई जाती है। पैसा पानी की तरह आता है और ये अपनी लाफइस्टाइल पर पानी की तरह खर्च करते हैं। वानूआतू में रह रहे ललित मोदी किस तरह की जिंदगी जी रहे हैं। चलिए, थोड़े विस्तार से ललित मोदी की लग्जरी लाइफ को देखते हैं।
ललित मोदी का मिजाज इश्किया टाइप है। दिल किसी पर आ गया तो बस उसको अपना बना लेते हैं। बताया जाता है कि ललित मोदी ने 1991 में अपनी मां बीना मोदी की एक दोस्त मीनल से शादी कर ली थी। मीनल उम्र में ललित मोदी से करीब दस साल बड़ी थीं। ललित मोदी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ा। हालही में ललित मोदी ने रीमा बौरी के साथ वीडियो शेयर कर उसको अपना प्यार बताया है। रीमा ललित की बहुत पुरानी दोस्त हैं।
ललित मोदी के आलीशान मेंशन का जिक्र मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था। बताया जाता है कि ललित मोदी का लंदन में आलीशान मेंशन हैं। ये करीब 7000 वर्गफुट का है। ये अंदर से सभी सुख-सुविधाओं से लैस है।
ललित मोदी को लग्जरी कार का शौक है। इनके पर्सनल गैरेज में एक नहीं कई करोड़ों की गाड़ियां हैं। इनका आकलन किया जाए तो इनके पास करीब 20 करोड़ से अधिक की केवल लग्जरी कार हैं। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इन कारों की तस्वीरों को शेयर भी किया है।
| ललित मोदी की कारें | अनुमानित कीमत |
| Ferrari 488 Pista Spider | 4 करोड़ रुपए |
| Bentley Mulsanne Speed | 5 करोड़ रुपए |
| McLaren 720S | 5 करोड़ रुपए |
| Ferrari F12 Berlinetta | 5.6 करोड़ रुपए |
| Ferrari 812 GTS | 5.7 करोड़ रुपए |
| BMW 7-Series 760 Li | 1.95 करोड़ रुपए |
| Aston Martin Rapide | 4.4 करोड़ रुपए |
| Ferrari California | 3.3 करोड़ रुपए |
ललित मोदी को घूमने-फिरने का बहुत शौक है। इनके सोशल मीडिया पर अक्सर कहीं ना कहीं घूमने-फिरने की ट्रिप अपडेट मिल जाती है। खासकर, नेचुरल डेस्टिनेशन को ललित मोदी एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।
देश छोड़कर रह रहे ललित मोदी कमाई कैसे करते हैं? आपको बता दें कि, ललित मोदी के एक नहीं कई बिजनेस हैं। पान मसाला, शराब, रेस्तरां, रियल इस्टेट, तंबाकू आदि से मोदी कमाई करते हैं। इसके अलावा बताया जाता है कि लंदन वाले मेंशन से इनको करीब 20 लाख हर माह रेंट भी मिलता है। अगर इनके फैमिली बिजनेस का आकलन किया जाए तो संपत्ति करीब 18000 करोड़ के करीब है।
स्कूली शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल (1980 तक) और दसवीं की पढ़ाई नैनीताल से किए। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए साल 1983 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और फिर ड्यूक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई किए।
Updated on:
11 Mar 2025 03:04 pm
Published on:
11 Mar 2025 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
