लाइफस्टाइल

Washing Machine Tips: नए वॉशिंग मशीन में भी कपड़े साफ नहीं हो रहे हैं? ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार

Washing Machine Tips In Hindi : अगर अच्छे ब्रांड की नई वॉशिंग मशीन खरीदने के बाद भी आपके कपड़े मशीन में साफ नहीं धुल रहे हैं, तो हो सकता है कि आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हैं।
2 min read
Jul 02, 2026
Washing Machine Clothes Not Cleaning, Automatic Washing Machine Problems
Washing Machine में साफ कपड़े धोने के टिप्स (representative image) image credit chatgpt

Washing Machine Cleaning Tips: नई वॉशिंग मशीन में महंगा और अच्छा डिटर्जेंट इस्तेमाल करने के बाद भी कपड़े साफ नहीं धुल रहे हैं। तो हो सकता है कि आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हों, जिसके चलते मशीन कपड़ों को अच्छी तरह साफ नहीं धो पा रही है। ऐसी ही अनजाने में की जाने वाली 6 गलतियों के बारे में हम आज के स्टोरी में बताने जा रहे हैं। इन्हें ध्यान में रखकर आप अपने कपड़ों को ज्यादा अच्छी तरह साफ कर सकते हैं।

सही डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन में कपड़े सही से साफ हों, इसके लिए सबसे पहले सही डिटर्जेंट चुनना करना जरूरी है। अगर आपके पास फ्रंट लोड मशीन है, तो उसमें सिर्फ फ्रंट लोड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। गलत डिटर्जेंट डालने से जरूरत से ज्यादा झाग बनने लगते हैं, जिससे मशीन का सेंसर सही तरीके से काम नहीं कर पाता। इसका असर सीधे कपड़ों की सफाई पर पड़ता है। वहीं, टॉप लोड मशीन में फ्रंट लोड वाला डिटर्जेंट इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि मशीन के अनुसार डिटर्जेंट चुनना सबसे सही होता है।

इनलेट और आउटलेट फिल्टर की करें सफाई

वॉशिंग मशीन के इनलेट और आउटलेट फिल्टर में समय के साथ मिट्टी, धूल और छोटे-छोटे कचरे के कण जमा हो जाते हैं। इससे पानी का फ्लो कम होने के साथ ही धुलाई भी सही से नहीं होती है। इसलिए हर 15 दिन में दोनों फिल्टर निकालकर अच्छी तरह साफ करें, ताकि मशीन सही तरीके से काम करती रहे।

हार्ड पानी की समस्या को न करें नजरअंदाज

अगर आपके घर में हार्ड पानी आता है, तो उसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम डिटर्जेंट के साथ मिलकर एक परत बना देते हैं। इससे झाग कम बनते हैं और कपड़ों से गंदगी पूरी तरह नहीं निकल पाती। इसलिए अगर आपके यहां हार्ड पानी की समस्या है, तो वाटर सॉफ्टर का इस्तेमाल करें।

गंदे कपड़ों को गुनगुने पानी में धोएं

अगर कपड़ों पर ज्यादा दाग या गंदगी लगी है, तो उन्हें 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के गुनगुने पानी में धोना चाहिए। हल्का गरम पानी डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे दाग और गंदगी आसानी से निकल जाती है। गर्म पानी करने के लिए कई मशीनों में ऑप्शन दिए गए होते हैं, उनका इस्तेमाल करें।

मशीन की क्षमता के अनुसार धोएं कपड़े

मशीन में कपड़े अच्छी तरह साफ धुलें, इसके लिए हमेशा मशीन की क्षमता के अनुसार ही कपड़े डालें। जरूरत से ज्यादा कपड़े भरने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और उसकी परफॉर्मेंस कम हो सकती है, जिससे कपड़े गंदे रह जाते हैं।

भारी कपड़ों के लिए चुनें सही मशीन

अगर आप हल्के कपड़ों के साथ ही पर्दे, कंबल और रजाई कवर जैसे भारी कपड़ों को भी मशीन में धोना चाहते हैं, तो ऐसे कपड़ों के लिए कम से कम 10 किलो या उससे बड़ी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कपड़े अच्छी तरह धुलते हैं और मशीन पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता।

Published on:
02 Jul 2026 02:18 pm