Barley Water Benefits: जौ का पानी एक नेचुरल हेल्दी ड्रिंक है, जो पाचन सुधारने से लेकर त्वचा निखारने तक में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है और कई बीमारियों से बचाता है। आइए जानें, जौ का पानी पीने के फायदे।
Barley Water Benefits: अगर सेहतमंद और नेचुरल ड्रिंक की बात हो, तो जौ का पानी (Barley Water) जरूर याद आता है। यह एक पारंपरिक घरेलू उपाय है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और स्किन को भी ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखता है। अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। अगर इसे रोजाना पिया जाए, तो यह कई छोटी-बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाव करने में मदद कर सकता है।आइए जानें, जौ का पानी पीने के फायदे।
जौ का पानी पारंपरिक आयुर्वेदिक ड्रिंक के रूप में वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसे रोजाना के आहार में शामिल किया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से रक्षा कर सकता है।
जौ का पानी हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए यह ड्रिंक किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य तत्व ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। यह शरीर में इंसुलिन को सही तरह से काम करने में मदद करता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। खासकर भोजन के बाद इसका सेवन ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करता है।
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक आदर्श पेय है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करता है, जिससे शरीर अधिक ऊर्जा खर्च करता है और फैट बर्निंग में मदद मिलती है।
जौ का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है जो किडनी को साफ करने में सहायक होता है। यह मूत्रवर्धक गुणों (Diuretic properties)से भरपूर होता है, जो शरीर से अतिरिक्त नमक, पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह यूरिन इंफेक्शन और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।
जौ के पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक खनिज त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज रखता है। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और स्किन हेल्दी और यंग दिखती है।
-1 कप जौ को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
-इसे पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें।
-आप इसमें नींबू या शहद मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।