25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Natural Drinks For Blood Sugar: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डॉक्टर ने बताया पूरा प्रोसेस

Natural Drinks For Blood Sugar: ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन ड्रिंक्स को घर पर बनाएं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शुगर कंट्रोल के लिए ये चीजें बताई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 18 May 2025, 12:49 PM IST

5 natural drink help to control Diabetes, Ayurvedic Doctor Tips, Diabetic drinks list, Diabetic drinks kaise banaye, Diabetic drinks kab piye,

Natural drink help to control Diabetes. Photo Design- Patrika

Natural Drinks For Blood Sugar: ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए कई आसान तरीके हैं। इसे हर दिन के ड्रिंक्स को पीकर कंट्रोल किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, ब्लड शुगर को कंट्रोल (Blood Sugar Control Naturally) करने का ये कारगर तरीका बताया जाता है। डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बताया है कि हम किचन में मौजूद इन चीजों से ड्रिंक्स बनाकर डायबिटिज को नियंत्रित कर सकते हैं।

डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ, ने राजस्थान पत्रिका को बताया बढ़े हुए ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए ड्रिंक्स-

डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज धीरे- धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी है, ऐसे में सुबह खाली पेट ली गई कुछ चीजें ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। आप इनमें से रोज एक ही उपाय चुनें आइए वो जानते हैं…..

Homemade drinks for diabetics: घर पर बनाएं शुगर कंट्रोल के ड्रिंक्स

मेथी दाना का पानी

    रातभर 1 चम्मच दानामेथी एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। यह शुगर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करता है और पाचन को भी सुधारता है।

    दालचीनी एवं कालीमिर्च का ड्रिंक

      एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चुटकी कालीमिर्च मिलाकर सुबह पीना फायदेमंद है।

      आंवला रस पिएं

        एक या दो चम्मच आंवला रस को पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से पाचन सुधरता एवं पैंक्रियाज सक्रिय होता है। इससे इंसुलिन का उत्पादन संतुलित रहता है।

        अलसी के बीज

          एक चम्मच पिसी हुई अलसी को गुनगुने पानी या दही में मिलाकर सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलता है।

          हल्दी- नींबू पानी

            गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नीं का रस मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल होगी 6 टमाटर एवं अनार का जूस : एक छोटा गिलास अनार टमाटर का मिश्रित रस् ब्लड को साफ करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने से डायबिटीज का जोखिम घटेगा।

            यह भी पढ़ें : Daily Habits Good for Heart and Diabetes : सुबह-सुबह की ये 5 आदतें दिल और डायबिटीज दोनों को रखेंगी कंट्रोल में

            ब्लड शुगर ड्रिंक्स को लेकर ध्यान रखें-

            • ये उपाय दवा का विकल्प नहीं हैं, सपोर्ट की तरह काम करते हैं।
            • रोज सुबह एक ही उपाय चुनें, सभी एक साथ न लें। व्यायाम करें।
            • शुगर की नियमित जांच करते रहें।

            साथ ही जान लें, इन उपायों को अपनाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लें। लेने से शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है।

            डिस्क्लेमर
            इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।